बैंक सखियों को एयरटेल पेमेंट बैंक के माध्यम से 44 माइक्रो एटीएम मशीन नि:शुल्क उपलब्ध कराई गई

रतलाम 05 मार्च 2023। रविवार 5 मार्च को मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के शुभारंभ अवसर पर मध्यप्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन के स्वयं सहायता समूह की सदस्याओ, बैंक सखियों को माइक्रो एटीएम मशीने उपलब्ध कराई गई। उनको एयरटेल पेमेंट बैंक के माध्यम से 44 मशीनें नि:शुल्क उपलब्ध कराई गई जो अतिथियों के हाथों प्रदान की गई।
जिला प्रबंधक श्री हिमांशु शुक्ला ने बताया कि लाडली बहना योजना का फायदा सभी पंचायतों में घर-घर पहुंचाने के उद्देश्य से माइक्रो एटीएम मशीन उपलब्ध कराई गई है। एयरटेल पेमेंट बैंक की आईडी के माध्यम से खाते खोले जा सकते हैं। एप्स और एटीएम के माध्यम से पैसा निकाला जा सकता है जिससे महिलाओं की आय में भी वृद्धि होगी तथा ग्रामीणों को गांव में ही बैंकिंग सुविधा मिलेगी। इस दौरान जनप्रतिनिधि अधिकारी और एयरटेल पेमेंट बैंक के रूरल बिजनेस हेड उपस्थित थे।

Play sound