होली, धुलेटी तथा रंगपंचमी पर्व सद्भाव से मनाने की अपील

रतलाम 6 मार्च। होली, धुलेटी तथा रंगपंचमी पर्व पर नगर निगम द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी परंम्परागत व्यवस्था की जावेगी। महापौर माननीय श्री प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, निगम आयुक्त श्री हिमांशु भट्ट, महापौर परिषद सदस्य सर्वश्री भगतसिंह भदौरिया, पप्पू पुरोहित, धर्मेन्द्र व्यास ’’गुड्डू भैय्या’’, दिलीप गांधी, विशाल शर्मा, अक्षय संघवी, मनोहरलाल राजू सोनी, रामूभाई डाबी, श्रीमती अनिता कटारा, श्रीमती सपना त्रिपाठी व पार्षदगणों ने नागरिकों से पर्वो को शांति एवं सौहार्द के वातावरण मे मनाकर नगर की गौरवशाली परंम्परा को कायम रखने की अपील की है।
जारी अपील मे नागरिकों से अनुरोध किया है कि रंगो के पर्व होली पर जबरन चंदा वसूली न करें, हरे पेड़ न काटे, सड़को पर गडढ़े खोदकर क्षति न पहूंचावें व डामर की सड़कों पर मिट्टी डालकर होलिका दहन करें तथा विद्युत के तारो के नीचे होलिका दहन न करें, होलिका दहन सामुहिक रूप से करने का प्रयास भी करें, सुखे रंगो का उपयोग करें, गंदगी व हानिकारक रंग-पेंट का इस्तेमाल न करें, गुब्बारो मे रंग भरकर राहगीरों पर न फेकें, पेयजल का उपयोग मितव्ययिता से करें।