यातायात पुलिस रतलाम द्वारा मार्ग डायवर्सन एवं एकांकी मार्ग किया

रतलाम 6 मार्च। दिनांक 06/03/2023 से रेल्वे स्टेशन रतलाम पर आने व जाने वाले ट्राफीक को सुगम व सरल रुप से संचालित करने के लिए तथा दिलबहार से रेल्वे स्टेशन मार्ग पर अत्याधिक भीड भाड रहने के कारण यातायात के अवरुध्द होने से यात्रीयों को होने वाली समस्याओं को दुर करने के लिए यातायात पुलिस रतलाम द्वारा पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुनिल कुमार पाटीदार, उप पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अनिल राँय के मार्गदर्शन में दिलबहार से स्टेशन तक के मार्ग को एकांकी मार्ग में परिवर्तित किया गया है। रेल्वे स्टेशन जाने वाले दिलबहार से रेल्वे स्टेशन मार्ग का उपयोग करेंगे तथा रेल्वे स्टेशन से शहर में आने वाले मालगोदाम होते हुए फ्रीगंज की ओर जाने वाले मार्ग का उपयोग करेंगे। रेल्वे स्टेशन रतलाम पर आने जाने वाले यात्रीयों एवं शहर की आम जनता की सुविधा को देखते हुए रतलाम यातायात पुलिस द्वारा दिलबहार से रेल्वे स्टेशन तक तथा रेल्वे स्टेशन से मालगोदाम होते हुए फ्रीगंज तक के मार्ग को एकांकी मार्ग बनाया गया है। परिवर्तित मार्ग व्यवस्था तीन पहिया, चार पहिया एवं लोडिंग वाहन तथा आटो रिक्शा व मैजिक वाहन आदि के लिए प्रभावी रहेगी। आज दिलबहार से रेल्वे स्टेशन तक तथा रेल्वे स्टेशन से मालगोदाम होते हुए फ्रीगंज तक यातायात को सूचारु रुप से संचालित करने में श्रीमान उपपुलिस अधीक्षक यातायात श्री अनिल राँय, निरीक्षक बी.एल.भाभार थाना प्रभारी यातायात, सूबेदार अनोखीलाल परमार, उनि. होतीलाल विश्वकर्मा, सउनि राधेसिंह डाबर, प्रआर मांगीलाल वसुनिया, आर. 564 धीरेन्द्रगोखले, आर.967 रंणजीत सिंह थाना यातायात अहम भुमिका रही।
मार्ग डायवर्सन एवं एकांकी मार्ग व्यवस्था निम्नानुसार हैः-
रेल्वे स्टेशन जाने वाले तीन पहिया, चार पहिया व लोडिंग वाहन दिलबहार से रेल्वे स्टेशन मार्ग का उपयोग करेंगे। रेल्वे स्टेशन से शहर में आने वाले तीन पहिया, चार पहिया व लोडिंग वाहन रेल्वे स्टेशन से मालगोदाम होते हुए फ्रीगंज मार्ग का उपयोग करेंगे।

Play sound