हेमंत अजमेरा फ्रेंड क्लब ने बच्चों को होली रंग, पिचकारी वितरित की

रतलाम । आज फाग महोत्सव के अन्तर्गत श्री कालिका माता मंदिर प्रांगण में हेमंत अजेमरा फ्रेड क्लब द्वारा एक छोटा सा सहयोग और नन्हे चेहरों पर आई मुस्कान के अन्तर्गत गरीब बच्चों को होली के रंग, गुलाल, पिचकारी एवं सेंव परमल का वितरण किया गया साथ ही इस मौके पर क्लब के सदस्यों द्वारा बच्चों को होली भी खेली । क्लब के सदस्य अमर सिंह शेखावत एवं राजेश प्रजापत ने कहा कि होली के पर्व में छोटे-बड़े का भेद खत्म हो जाता है और सभी एक साथ होली हर्षोल्लास पूर्वक मनाते है तो फिर ऐसे पर्व पर यह छोटे बच्चे मायूस क्यों रहे । इसी उद्देश्य के साथ क्लब के सदस्यों द्वारा गरीब बच्चों को रंग, गुलाल का वितरण उनके साथ होली खेली । इस मौके पर श्रेय सोनी, अरविल अजमेरा, नरेन्द्र श्रैय, उमाकांत उपाध्याय, श्रीमती आशा उपाध्याय, श्रीमती आशा दुबे, श्रीमती कुसुम भट्ट, सरीता जैन, सुनीता शर्मा, प्रीति पालीवाल, राधा सोनी, अनुराधा मेहता, सुशीला पाल आदि उपस्थित थे ।

Play sound