होलिका दहन के पूर्व प्रहलाद पर आई आंच !

अब देखना यह है की कैसे बचेंगे प्रहलाद ?

(दिवाकर दीप्ति विशेष संवाददाता द्वारा)
रतलाम । अभी विगत दिनों हुई जिला बाडी बिल्डिंग स्पर्धा में महिला प्रतिभागियों के प्रदर्शन की वजह से नगर के प्रथम नागरिक प्रहलाद पटेल पर होलिका दहन के पूर्व प्रतिष्ठा पर आंच आ गई । अब देखना यह है की सतयुग में भगवान विष्णु ने भक्त प्रह्लाद को बचाया था आज कलयुग में जो प्रहलाद के उपर आंच आई है उन्हे बचाने भगवान कब आयेंगे ?
विगत दिनों हुई इस आयोजन में भगवान हनुमानजी के तस्वीर को स्टेज पर रख कर जिस तरह से आयोजन हुआ उस से विपक्ष को बैठे बिठाए बटेर लग गया । विपक्ष के पास अभी कोई मुद्दा नहीं था सत्ता पक्ष को घेरने के लिया, मगर इस आयोजन में थोड़ी सी गलती ने बड़ा बवंडर मचा दिया है । आज पूरे मीडिया जगत में उक्त आयोजन में हुई हरकत की हर कोई निंदा कर कर रहा ही। विपक्ष की ओर से पूर्व महापौर और कांग्रेस के नेता पारस सकलेचा दादा ने मोर्चा संभाल रखा है जो अपनी तार्किक वाणी की वजह से काफी महसूर है, उसी तरह अपना बचाव करते हुए अपना पक्ष रखते हुए महापौर प्रहलाद पटेल ने विपक्ष के आरोप को पूरी तरह खारिज कर दिया। अब फैसला जनता के हाथो में है। सोशल मीडिया पर पक्ष और विपक्ष में जमकर माहोल बन रहा है, अब देखना यह है की यह माहोल कब खत्म हो ?
चर्चा है कि मगर ऐसे आयोजन करने से पहले आयोजको को लोकल परिस्थिति को देखकर आयोजन करवाना चाहिए, वैसे भी रतलाम कोई महानगर नही है यह छोटी से गलती भारी पड़ सकती है ? वही कुछ ही समय बाद विधानसभा चुनाव आने वाले है जिसकी अनौपचारिक शुरुवात हो चुकी है जनता के बीच में जाने के लिया अभी हर कोई कुछ न कुछ मुद्दे ढूंढे जा रहे है। अभी उपजे इस विवाद के बाद सत्ता पक्ष को आने वाले समय में अपने कदम सोच-सोच कर रखने पड़ेंगे?

Play sound