महापौर श्री पटेल ने अपने जन्म दिवस पर किया पेयजल पाईप बिछाने कार्य का भूमि पूजन

वार्ड 18 में 13 लाख की लागत से बिछेगी नवीन पेयजल पाईप लाईन

रतलाम 7 मार्च। महापौर श्री प्रहलाद पटेल ने अपने जन्म दिवस पर वार्ड क्रमांक 18 में दीनदयाल नगर मुख्य सड़क से शांति निकेतन सम्पवेल तक नवीन 150 एमएम डाया की पेयजल पाईप लाईन बिछाने के कार्य का भूमि पूजन, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष श्री जयवंत कोठारी, क्षेत्रिय पार्षद एवं महापौर परिषद सदस्य श्री मनोहरलाल राजू सोनी तथा क्षेत्रिय नागरिकों के साथ विधिवत् पूजा-अर्चना कर किया।
इस अवसर पर क्षेत्रिय पार्षद एवं महापौर परिषद सदस्य श्री मनोहरलाल राजू सोनी ने बताया कि उक्त कार्य में 13 लाख की राशि व्यय होगी कार्य पुरा होने पर शांति निकेतन के नागरिकों को पर्याप्त मात्रा में पेयजल उपलब्ध होगा।
भूमि पूजन के अवसर पर पार्षद श्री रणजीत टांक, पूर्व पार्षद श्री सुशील सिलावट के अलावा सर्वश्री नन्द किशोर पवांर, निलेष बाफना, प्रहलाद राठौड़, भारत सिंह, राकेश मोदी सहित बड़ी संख्या में उपस्थित क्षेत्रिय नागरिकों ने महापौर माननीय श्री पटेल को जन्म दिवस की शुभकामना देते हुए बड़ी पुष्पमाला से स्वागत किया।

Play sound