रतलाम। स्वास्थ्य के क्षेत्र में देश निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है। माहवारी और सेनेट्री नैपकिन जैसे शब्दों पर सार्वजनिक रूप से चर्चा करना आज भी गलत माना जाता हैं। माहवारी स्वच्छता पर खुल कर बात करने और बालिकाओं को इसके संबंध में जागरूक करने के लिए सी एम राइज विनोबा स्कूल रतलाम में माहवारी स्वच्छता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रोटरी क्लब क्लब रतलाम द्वारा बालिकाओं हेतु विद्यालय को सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन और सैनिटरी पैड जलाने के लिए सैनिटरी नैपकिन इंसीनरेटर प्रदान
किया गया। पद्मश्री डॉ लीला जोशी ने माहवारी स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए सेनेटरी पैड इस्तेमाल करने को लेकर जागरूक भी किया। उन्होंने कहा कि किशोरी और महिलाएं माहवारी स्वच्छता पर बात करने में बहुत संकोच करती हैं। अभी भी लोग इस प्राकृतिक प्रक्रियाओं के बारे में गलत अवधारणा रखते हैं। हमारे परिवार में भी इस बारे में कोई बातचीत नहीं की जाती है।युवतियों को माहवारी चक्र के दौरान अलग रहने पर मजबूर करते हैं। लेकिन पीरियड्स पूर्ण रूप से सामान्य प्रक्रिया है,जिसके लिए हर किशोर लड़कियों को तैयार रहना चाहिए और उसके परिवार सहित समाज के लोगों को भी सही शिक्षा देने की जिम्मेदारी होनी चाहिए।किशोरियों से बातचीत कर उन्हें सही मार्गदर्शन दिया जाए। मासिक धर्म को लेकर जागरूकता बहुत ज्यादा जरूरी है।डॉ जोशी ने बालिकाओं को माहवारी से संबंधित प्रश्न पूछने के लिए प्रेरित किया। इस जागरूकता कार्यक्रम में उपस्थित लड़कियों से माहवारी के दौरान होने वाली परेशानियों का समाधान जाना। उन्होंने डॉक्टर जोशी से सवाल पूछकर अपनी जिज्ञासाएं शांत कीं। रोटरी क्लब अध्यक्ष रवि नाहर तथा सचिव सोनल लखानी ने प्रश्न पूछने वाली बालिका पूर्णिमा सोलंकी तथा प्रियंका गोड़ को नकद राशि से पुरस्कृत किया। रोटरी क्लब के सदस्य मितेश गादिया,प्रकाश लखानी,अनीता नाहर ने बालिकाओं को अपनी चुप्पी तोड़ कर चर्चा करने को कहा। संस्था प्राचार्य संध्या वोहरा ने सैनिटरी नैपकिन इंसीनरेटर को पर्यावरण संरक्षण हेतु उपयोगी बताया। कार्यशाला में सभी बालिकाओं ने अपने हाथ पर रेड डॉट बनाकर अपनी झिझक को दूर करते हुए कहा कि दाग अच्छे हैं।इस कार्यशाला में सुनीता पंवार,रूपाली जैन,सोना तिवारी ,मनीषा चौधरी,हर्षिता सोलंकी, लाड कुंवर गोयल ,भावना रावत और धर्मा कोठारी उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन सीमा अग्निहोत्री ने किया तथा उप प्राचार्य गजेंद्र सिंह राठौर ने रोटरी क्लब का आभार व्यक्त किया।