

रतलाम । रंग पंचमी के अवसर पर रतलाम पदम वंशीय राठौर तेली सामाजिक समिति के निर्वाचन में सर्वसम्मति से गोपाल झालीवाल को अध्यक्ष घोषित किया गया। इसका प्रस्ताव शिव मनोहर राठौर ने रखा। जिसका समर्थन श्री जितेंद्र सिंह राठौर ने किया और सर्व अनुमति श्री गोपाल झालीवाल अध्यक्ष मनोनीत होने पर सभी सदस्यों ने श्री झालीवाल का स्वागत किया। गोपाल झालीवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि मैं समाज को सभी प्रकार से सहयोग दूंगा और नई ऊंचाई पर समाज को हम सब मिलकर पहुंचाएंगे जिससे कि समाज का नाम गौरवान्वित हो सके। कार्यक्रम में समाज जन बड़ी संख्या में उपस्थित थे। यह जानकारी समाज के नवनिर्वाचित अध्यक्ष गोपाल झालीवाल ने दी।