
धनसुरा (गुजरात ) । मेरठ से पूना के लिए विहार यात्रा पर निकले श्रमणसंघीय सलाहकार सुमतिप्रकाशजी म.सा. के सुशिष्य आगमज्ञाता, प्रज्ञामहर्षि डॉ. समकितमुनिजी म.सा., भवान्तमुनिजी म.सा. एवं जयवंतमुनिजी म.सा. आदि ठाणा 16 मार्च गुरुवार को गुजरात के मोडासा से विहार करते हुए धनसुरा पहुच गए। श्री जीरावाला विक्रम लब्धि धाम शामलाजी रोड मोडासा से विहार करके धनसुरा पहुंचने के दौरान मार्ग में भी कई जगह श्रावकों ने उनका अभिनन्दन किया। आज का विहार करीब 22किमी हुआ। मुनिश्री धनसूरा में लक्ष्मीलालजी कोठारी के वहा विराज रहे है। विहार सेवा का लाभ मोडासा से पुखराज पिछोलिया, राकेश पिछोलिया, ज्योत्शना पिछोलिया, मेघा पिछोलिया, संजयभाई सिन्धी, मयूर पटेल आदि भक्तो ने लिया। विहार यात्रा के तहत पूज्य मुनिश्री के 17 मार्च को बायड़ एवं 18 मार्च को अंतिसर पहुचने के भाव है। उनके बड़ोदा होते हुए मार्च अंत तक सूरत पहुंच वहां विराज रहे श्रमणसंघीय आचार्य सम्राट श्रीशिवमुनिजी म.सा. के दर्शन की भावना है। पूज्य समकितमुनिजी के सानिध्य में महाराष्ट्र के नासिक में 23 अप्रेल को अक्षय तृतीया पर वर्षीतप पारणा महोत्सव होंगा। उनका वर्ष 2023 का चातुर्मास पूना के आदिनाथ जैन स्थानक भवन के लिए घोषित है।