


सुवाना शीतल भवन 16 मार्च 2023 । तलवार का घाव तो समय पर भर जाता है लेकिन वचनों का घाव उससे भी अनंत गुना ज्यादा खतरनाक होता है जो आत्मा तक को छलनी छलनी कर देता है उक्त विचार राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश ने संबोधित करते कहा कि एक शब्द में महाभारत युद्ध कितना विनाशकारी हुआ इतिहास साक्षी है। उन्होंने कहा कि वह सत्य भी असत्य है जिससे किसी का मन दुखता हो वह भी हिंसा की जननी है।
मुनि कमलेश ने बताया कि वाणी में अमृत भी है जहर भी है खुद शीतल हो दूसरों को शीतल करे मधुर वाणी।
राष्ट्रसंत ने बताया कि मधुर वाणी में अनंत शक्ति होती है इससे बड़ा और कोई मंत्र नहीं काले नाग को भी अपने वश में कर लेती है। जैन संत ने बताया कि ज्ञानी बोलने के पहले सोचता है अज्ञानी बोलने के बाद मात्र पश्चाताप शेष रह जाता है ।
महासती सुप्रभा जी ने कहा कि कभी कठोर कारी छेदन कारी मर्म कारी निश्चय कारी कठोर भाषा का प्रयोग नहीं करना चाहिए । दिनकर संदेश के प्रधान संपादक दिनेश कुमार संचेती जी ने दर्शन लाभ लेते हुए मुनि कमलेश के आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की राष्ट्र संत कमलमुनि के मंदसौर चातुर्मास के उपलक्ष में नवकार गोल्ड कॉलोनी में पक्षी विहार बनकर तैयार हुआ मेवाड़ सिंहनी राजस्थान प्रवर्तनी महासती यस कंवर जी की जन्म जयंती 19 मार्च कोकोटड़ी में मनाने का तय किया है।