नकारात्मक विचार सफलता में सबसे बड़ा बाधक है – राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश

कोटडी जैन स्थानक भवन 17 मार्च 2023 । नकारात्मक विचार सफलता में सबसे बड़ा बाधक और आत्मा का सबसे खतरनाक शत्रु है । उक्त विचार राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश ने धर्म सभा को संबोधित करते कहा कि अपने आप में नकारात्मक सोच हिंसा की जननी और पतन का मुख्य कारण है।
उन्होंने कहा कि विश्व के सभी धर्मों ने उपासना पद्धति भिन्न-भिन्न होने के बावजूद सकारात्मक विचार को ही धर्म का प्राण बताया है।
मुनि कमलेश ने बताया कि नकारात्मक विचार हीन भावना पैदा करता है तन और मन दोनों को रोगों का शिकार बनाता है । राष्ट्रसंत ने कहा कि जहर तो एक जन्म में मारता है परंतु नकारात्मक विचार उससे भी ज्यादा खतरनाक है जो आत्मा को जन्म जन्मांतर तक मारती है।
जैन संत ने कहा कि नकारात्मक होना और दूसरों को करना इससे बड़ा और पाप नहीं हो सकता सकारात्मक विचार सफलता में ऑक्सीजन की भांति काम करती है।
श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ कोटडी की ओर से नवरत्न जी पोखरना प्रदीप तरावत संपत लोड़ा प्रकाश पोखरना शांतिलाल जैन राष्ट्रसंत का अभिनंदन किया 19 मार्च को राजस्थान प्रवर्तनी मेवाड़ सिंहनी महासती यश कवर जी 106 वी जयंती गौ रक्षा और सामायिक दिवस के रूप में मनाई जाएगी घनश्याम मुनि जी ने मंगलाचरण किया।
जैन दिवाकर कमल गोशाला सिंधफन मंदसौर के लिए रवि जी बाफना इंदौर ₹11 लाख का दान दिया प्राज्ञ दिवाकर मैत्री मंत्र के हरीश हिंदुस्तानी अंशुल लोढ़ा नीरज पोखरना रोनक खिमेसरा सुदर्शना पोखरना प्रतिनिधिमंडल ने आकर आगामी रणनीति के लिए मार्गदर्शन प्राप्त किया ।

Play sound