
रतलाम 17 मार्च । विधायक रतलाम श्री चेतन्य जी काश्यप की प्रेरणा से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में पंजीयन हेतु समग्र आईडी को eKYC के द्वारा आधार से निःशुल्क लिंक किये जाने का कार्य सामान्य प्रशासन समिति प्रभारी धर्मेन्द्र व्यास ने अपने निवास रामस्नेह भवन 48 पैलेस रोड़ अमूल आईस्क्रीम पार्लर के पास प्रारंभ किया है जिसमें महिलाऐं अपनी समग्र आईडी को eKYC के द्वारा आधार से निःशुल्क लिंक करा रही है।
सामान्य प्रशासन समिति प्रभारी श्री व्यास ने नगर की बहनों से अपील की है कि मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना में पंजीयन कराने हेतु रामस्नेह भवन 48 पैलेस रोड़ अमूल आईस्क्रीम पार्लर के पास प्रातः 11 से दोपहर 1 व सांय 6 से रात्री 8 बजे के मध्य उपस्थित होकर अपनी समग्र आईडी को मज्ञल्ब् के द्वारा आधार से निःशल्क लिंक करवायें।