रतलाम में नए पुलिस कप्तान के आते ही दिखने लगी कसावट

अब देखना है यह कितने दिन रहती है यह कसावट?

(निलेश बाफना)
रतलाम । रतलाम में जब से नए पुलिस कप्तान सिद्धार्थ जी बहुगुणा ने चार्ज संभाला उसी दिन से जिले के पुलिस महकमे में हलचल सी मच गई है और कप्तान ने आते ही सख्ती दिखाई जिससे हर शाम को हर चौराहे पर असामाजिक तत्वों की धरपकड़ हेतु जांच शुरु हो गई और जो चीता टीम बनी हुई थी जिनको विगत दिनों ढूंढना पड़ता था वे भी अब फील्ड में सक्रिय नजर आने लगे है। जनता में इस बात की खुशी है की जो चीता टीम जो छोटे-छोटे मोहल्ले और गलियों में आना बंद सी हो गई थी अब वापस गली मोहल्ले में चक्कर लगाती नजर आने लगी है।
कही-कही सुगबुगाहट यह होने लगी की जिन थानों पर पुलिस के अधिकारी व जवान निष्क्रियता थे वहा भी आवाजाही बढ़ गई, सभी थाना प्रभारी सक्रियता से मैदान में नजर आने लग गए। अब देखना यह है की यह सक्रियता कितने दिनों तक चलती है जिससे जिले में बढ़ते अपराधो पर अंकुश लग सके।
क्या सट्टे पर लगेगी रोक ?
नए पुलिस कप्तान ने पदभार ग्रहण करते ही जिले के सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को सख्त निर्देशित किया कि जिले में बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाया जाए । जिससे चर्चा का विषय है कि क्या नवागत पुलिस कप्तान में जिले में बढ़ते सट्टे पर अंकुश लगा पाएंगें ?
रतलाम पूरे प्रदेश में सेंव, सोना, साड़ी के साथ संभवत: सट्टे के लिए भी काफी प्रसिद्ध है ? चर्चा है कि आईपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू हो चुका है और उक्त टूर्नामेंट क्रिकेट सटोरियों के लिए खास माना जाता है ऐसे में काफी समय से भूमिगत हुए सटोरियों का पुन: सक्रिय होना संभव है ? ऐसे में नवागत पुलिस कप्तान इन सटोरियों किस प्रकार से लगाम लगाते है यह देखना रोचक होगा ?
वैसे सुनने में आ रहा है की नए पुलिस कप्तान अपराधो से निपटने में बहुत सख्त है और होना भी यही चाहिए ताकि आप आदमी में पुलिस का भरोसा कायम रहे। आने वाले महीनों में मध्यप्रदेश में फिर विधानसभा चुनावों की सुगबुहाट शुरू हो जायेगी उस के मद्देनजर अपराधियों पर अंकुश बहुत जरूरी है।

Play sound