
जावरा (अभय सुराणा) । सामाजिक धार्मिक व र रचनात्मक क्षेत्र में कार्य करने वाली संस्था श्री श्वेतांबर जैन वरिष्ठ सेवा समिति द्वारा नगर में चल रही समाज की धार्मिक पाठशालाओं में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं में धार्मिक और सामाजिक संस्कारों के जागरण के साथ ही साथ भगवान महावीर के सिद्धांत जियो और जीने दो के जीव दया सिद्धांत को जीवन के प्रारंभ से ही अमल में लाएं, यह संस्कार बच्चों में आए इसके लिए आज समता संस्कार पाठशाला में अध्ययनरत बच्चों को धार्मिक शिक्षा प्रदान करने वाली शिक्षिका शिखा धारीवाल के सम्मान के साथ ही अध्ययनरत सभी छात्र-छात्राओं को पक्षियों की जल सेवा हेतु पात्र प्रदान करते हुए जीव दया का संदेश प्रदान किया गया ।इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष अभय सुराणा सचिव पुखराज पटवा शिक्षा समिति चेयरमैन श्री आनंदीलाल संघवी ने छात्र-छात्राओं को अपनी बात कहते हुए जी जीवदया के महत्व को बताया ओर कहा कि हम सबको प्रतिदिन जीव दया के क्षेत्र में कुछ न कुछ काम करने के लिए प्रेरणा प्रदान करी इस अवसर पर बच्चों से प्रश्न भी पूछे गए तथा उन्हें पुरस्कृत भी किया गया। संस्था अध्यक्ष अभय सुराणा ने कहा कि पक्षियों की जल सेवा में श्रेष्ठ कार्य करने वाले नगर के11 छात्र छात्राओं को अलग से सम्मानित किया जाएगा और इसके लिए हमें यह जल पात्र का फोटो अपने परिवार के साथ उचित स्थान पर लगाते हुए भेजें। कार्यक्रम का संचालन सचिव पुखराज पटवा ने किया तथा आभार श्री वीरेन्द्र रांका ने माना। उपस्थित समाजजनों ने एवं बहार से पधारे हुए दर्शनार्थियों ने संस्था की गतिविधियों की सराहना करी। विराजित महा सतीजी महाराज साहब के दर्शन किए तथा उनका मांगलिक श्रवण किया।