मुख्यमंत्रीजी के प्रस्तावित रतलाम दौरे के पूर्व कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया आयोजन स्थल का निरीक्षण

रतलाम। मुख्यमंत्रीजी श्री शिवराजसिंह चौहान के 08 अप्रैल 2023 को प्रस्तावित रतलाम दौरे को दृष्टिगत रखते हुए रतलाम कलेक्टर श्री नरेन्द्रकुमार सूर्यवंशी एवं पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री सिद्धार्थ बहुगुणा द्वारा समस्त कार्यक्रम स्थलो का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था के साथ साथ आयोजन की तैयारियो का जायजा लियाएवं आयोजको से चर्चा की।कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा बंजली हवाई पट्टी, पोलोग्राउण्ड, कालका माता मंदिर, अम्बेडकर भवन, कॉलेज ग्राउण्ड आदि स्थलो का निरीक्षण किया एवं मार्ग व्यवस्था का जायजा भी लिया । इस मौके पर प्रशासन एवं पुलिस के अन्य अधिकारी भी मौजुद रहे। पुलिस अधीक्षक श्री बहुगुणा द्वाराआयोजन स्थलो से संबधिंत थाना प्रभारियो एवं अधिकारियो को सुरक्षा व्यवस्था के संबंध मे आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

Play sound