आमजन के लिए काम करना हमारा सौभाग्य है – विधायक चेतन्य काश्यप

  • वार्ड 12 में कस्तूरबा नगर गली नंबर 1 से 6 में 50.52 लाख से होगा सड़क निर्माण
  • निर्माण कार्य का भूमि पूजन संपन्न

रतलाम । शहर के वार्ड क्रमांक 12 कस्तूरबा नगर में गली नंबर 1 से 6 की सड़के 50.52 लाख की लागत से नए सिरे से बनेगी। इन सड़कों के नव निर्माण के कार्य से पूर्व कस्तूरबा नगर में आयोजित कार्यक्रम में विधायक चेतन्य काश्यप, महापौर प्रहलाद पटेल और नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा ने भूमिपूजन किया।
विधायक श्री कश्यप ने इस मौके चंत कहा कि हम लगातर योजनाबद्ध तरीके से रतलाम को विकसित करने का काम कर रहे हैं। विकास की अवधारणा के कई आयाम होते हैं। बुनियादी और सामाजिक विकास में भी कई महत्वपूर्ण कार्य होते हैं। जब हम किसी काम को अंजाम देते हैं तो कुछ न कुछ तकलीफ होती है लेकिन एक समय के बाद भविष्य में इसका अलग परिणाम सामने आता है। सड़कों का विषय हर आदमी के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि व्यक्ति जब घर से बाहर निकलता है तो सबसे पहले सड़क से उसका वास्ता होता है।
श्री कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह जी चौहान के नेतृत्व में कई विकास कार्यों की सौगात मिली है। आमजन के लिए काम करना हमारा सौभाग्य होता है। रतलाम का गोल्ड कॉन्प्लेक्स पूरे शहर को एक नई पहचान देगा। रतलाम मालवा का सबसे बड़ा व्यवसायिक क्षेत्र बनेगा। हम रतलाम को नगर से महानगर बनाएंगे।
महापौर प्रहलाद पटेल ने कहा कि हम शहर की दशा और दिशा बदलने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। हमने शहर को सुंदर बनाने का संकल्प लिया है। ओपन स्पेस और कॉर्नर को सुंदर बनाने के लिए बजट में 5 करोड़ का प्रावधान रखा है। उद्यानों के लिए अलग से बजट बनाया है। शहर को रीजनल पार्क के रूप में 50 बीघे का गार्डन देने का प्लान बनाया गया है ।5 साल पूरे होने पर आपको जिस परिषद को चुना है, उसके लिए पछताना नही होगा। जो विकास करता है, वही विकास यात्राएं निकाल सकता है।
समारोह के आरम्भ में स्वागत भाषण निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा ने दिया। इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष बजरंग पुरोहित, पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, निर्मल कटारिया, उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष आदित्य डागा, मयूर पुरोहित, निलेश गांधी, कृष्ण कुमार सोनी, विनोद यादव, एमआईसी सदस्य भगत सिंह भदोरिया, अक्षय संघवी, सपना त्रिपाठी, धर्मेंद्र व्यास, पप्पू पुरोहित, मनोहर लाल राजू सोनी, प्रकाश बंशीवाल संतोष जोशी अर्पित उपाध्याय सहित कई लोग उपस्थित रहे।
पूर्व महापौर श्री शैलेन्द्र डागा, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष श्री बजरंग पुरोहित, भाजपा जिला महामंत्री श्री प्रदीप उपाध्याय, श्री निर्मल कटारिया, उपाध्यक्ष श्री दिनेश शर्मा, जिला कार्यालय मंत्री श्री मनोज शर्मा, मंडल अध्यक्ष श्री मयूर पुरोहित, कृष्ण कुमार सोनी, विनोद यादव, आदित्य डागा, निलेश गांधी, महापौर परिषद सदस्य सर्वश्री भगतसिंह भदौरिया, पप्पू पुरोहित, दिलीप गांघी, धर्मेन्द्र व्यास, अक्षय संघवी, विशाल शर्मा, श्रीमती सपना त्रिपाठी, पार्षद हितेश शर्मा (कामरेड), रणजीत टांक, बलराम भट्ट, श्रीमती कविता चौहान, श्रीमती देवश्री पुरोहित, श्रीमती निशा सोमानी, श्रीमती प्रीति कसेरा, श्रीमती आयुषी सांखला, श्रीमती अनिता वसावा, पूर्व महापौर परिषद सदस्य श्री पवन सोमानी, सर्वश्री राजेन्द्र चौहान, राजेश माहेश्वरी, गोपाल काकानी, रामबाबु शर्मा, राकेश परमार, राहूल निधांने, संतोष जोशी, प्रकाश बंशीलाल, संतोष जोशी, अर्पित उपाध्याय आदि उपस्थित थे।

Play sound