जीव दया मोक्ष का द्वार है- श्री सुराणा

जावरा (अभय सुराणा ) । हम भाग्यशाली हैं जो हमें मनुष्य जन्म मिला और उसमें भी सेवा का अवसर अहिंसा के अवतार भगवान महावीर स्वामी के 2621 वे जन्म कल्याणक के पावन अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम में आज पक्षियों के लिए दाना पानी एवं सकोर वितरित करते हुए समिति के अध्यक्ष अभय सुराणा ने कही।
आपने कहा कि जीव दया मोक्ष का द्वार है हमें उन मूकबधिर पशु पक्षियों को दाना पानी एवं उनकी भोजन की व्यवस्था करना है।जिससे कि उनकी जिंदगी को कुछ पल के लिए आपके आसपास रुकने और चह चहाने का अवसर मिल सके और इसके लिए हम सभी को प्रयास करना चाहिए जीव दया समिति चेयरमैन श्री अशोक लुक्कड़ ने कहा कि श्वेतांबर जैन वरिष्ठ सेवा समिति के माध्यम से पूरे वर्ष में समय-समय पर जीव दया न सिर्फ जावरा में वरन अलग-अलग कई स्थानों पर जाकर की गई है जो आगे भी निरंतर जारी रहेगी । कार्यक्रम का संचालन करते हुए श्री पुखराज पटवा ने कहा कि आज संस्था सदस्यों द्वारा जीवदया सोसायटी पर एवं शांतिवन चौपाटी पर दाना पानी एवं सकोरे बांटे गए।इसी तरह कल बंदरों एवं कुत्तों की रोटी बिस्किट सिंगदाना चने खिलाए जाएंगे व 4 अप्रैल को गायों को हरा चारा एवं गुड़ खिलाया जाएगा । सकोरे की लाभार्थी श्रीमती कल्पना मुथा अध्यक्ष महिला शाखा श्री जैन दिवाकर विचार मंच रही।
आभार प्रदर्शन सहसंयोजक बसंतीलाल चपडोद ने माना।
इनकी रही गरिमामय उपस्थिति
शांतिलाल डांगी पारस छाजेड़ राजकुमार हरण रमणीक जैन सुशील जैन प्रकाश छाजेड़ वीरेंद्र रांका अशोक लुंकड बसंतीलाल चपडोद पुखराज पटवा अभय सुराणा आदि सदस्य उपस्थित रहकर सक्रिय सहभागिता निभाई।

Play sound