मुख्यमंत्री की उपस्थिति में होने वाले कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लाडली बहने आएंगी

रतलाम 4 अप्रैल 2023। रतलाम में आगामी 8 अप्रैल को मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में आयोजित होने वाले महिला सम्मेलन में बड़ी संख्या में जिले की लाडली बहने अपने भैया मुख्यमंत्री का उद्बोधन सुनने के लिए आने वाली है। इसके लिए कार्यक्रम की व्यापक रूप से जानकारी शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में दी जा रही है। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर लाडली बहनों में जबरदस्त उत्साह है।
कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी द्वारा सफल आयोजन हेतु मंगलवार को महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारियों एवं पर्यवेक्षकों की बैठक लेकर मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना अंतर्गत समस्त पात्र महिलाओं के फॉर्म पोर्टल पर ऑनलाइन किए जाने हेतु समझाइश दी गई। निर्देशित भी किया कि कोई भी पात्र महिला योजना के लाभ से वंचित नहीं रहे। 8 अप्रैल को मुख्यमंत्री के रतलाम भ्रमण के दौरान होने वाले महिला सम्मेलन की जानकारी समस्त लाडली बहनों तक पहुंचाये। कार्यक्रम में शत-प्रतिशत रूप से लाडली बहनों की भागीदारी सुनिश्चित करें। महिला बाल विकास विभाग के कार्यक्रम अधिकारी श्री रजनीश सिन्हा तथा सहायक संचालक सुश्री अंकिता पंड्या उपस्थित थी।

Play sound