निगम का बजट (आय-व्यय पत्रक) पारित

रतलाम 17 अप्रैल। निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित निगम के साधारण सम्मिलन में विचार-विमर्श पश्चात् वित्तिय वर्ष 2023-24 का आय-व्यय पत्रक (बजट) सर्वानुमति से पारित किया गया।
ज्ञातव्य है कि 13 अप्रैल 2023 को निगम सभागृह में आयोजित निगम के साधारण सम्मेलन में महापौर श्री प्रहलाद पटेल ने अर्थ वर्ष 2023-24 का बजट आय व्यय पत्रक रू. 571,71.00 (पॉच सौ इक्होत्तर करोड.इक्हत्तर लाख रूपये ) की अनुमानित आय एवं रू .571,26.75 ( पॉच सौ इक्होत्तर करोड छब्बीस लाख पिचहत्तर हजार रूपये ) अनुमानित व्यय के साथ रू.44.25 (चवालीस लाख पच्चीस हजार) अनुमानित बचत का बजट प्रस्तुत किया गया था।
आयोजित सम्मिलन में अन्य नगर निगमों की तर्ज पर रतलाम नगर निगम में भी नवीन मद महापौर निधी 3 करोड़ का समावेश किया गया। बजट के अन्य विभिन्न मदो से आंशिक कमी की जाकर महापौर निधी मद की पूर्ति की जायेगी।
निगम के सम्मिलन में पार्षदों द्वारा लगभग 15 प्रस्ताव प्रेषित किये गये, महापौर परिषद सदस्य श्रीमती अनिता कटारा ने प्रस्ताव प्रेषित किया कि शहर में कई ऐसे गरीब वृद्धजन है जिनका भरण पोषण करने वाला कोई नहीं है तथा बीपीएल राशनकार्ड के अभाव में पेंशन व अन्य सहायता प्राप्त नहीं हो रही है ऐसे वृद्धजनों को पेंशन व अन्य सहायता का लाभ दिलाया जाये। आयोजित निगम के साधारण सम्मिलन में महापौर परिषद सदस्य, नेता प्रतिपक्ष व पार्षदगणों ने चर्चा में हिस्सा लिया।

Play sound