जूनी कलालसेरी से मेहताजी का वास तक बिछेगी नवीन पेयजल पाईप लाईन

महापौर व निगम अध्यक्ष ने किया कार्य का भूमि पूजन

रतलाम 23 अप्रैल । वार्ड क्रमांक 26 में जूनी कलालसेरी चौराहे से मेहताजी का वास तक नवीन पेयजल पाईप लाईन बिछाने के कार्य का भूमि पूजन महापौर श्री प्रहलाद पटेल ने निगम अध्यक्ष माननीय श्रीमती मनीषा शर्मा, जलकार्य एवं सीवरेज समिति प्रभारी श्री भगतसिंह भदौरिया, मंडल अध्यक्ष श्री मयूर पुरोहित, नेता प्रतिपक्ष श्री शांतिलाल वर्मा, क्षेत्रिय पार्षद श्रीमती उमा डोई व क्षेत्रिय नागरिकों के साथ विधिवत् पूजा-अर्चना कर किया। इस अवसर पर क्षेत्रिय पार्षद श्रीमती उमा डोई ने बताया कि जूनी कलालसेरी चौराहे से मेहताजी का वास तक लगभग 4 लाख की लागत से 160 एमएम डाया की एडीपीई पेयजल पाईप लाईन बिछाई जायेगी। कार्य पुरा होने पर नागरिकों को पर्याप्त मात्रा में पेयजल उपलब्ध होगा।
भूमि पूजन के अवसर पर उपयंत्री श्री सुहास पंडित, झोन प्रभारी श्री मोहनलाल ओसारी, क्षेत्रिय नागरिक सर्वश्री मनोज रजवाड़िया, भवंरसिंह परिहार, विशाल चावड़ा, बाबु घोसी, नारायण जायसवाल, जगदीश जायसवाल, संतोष पटेल गुर्जर, प्रवीण गुर्जर, रमेश गुर्जर, गब्बर शर्मा, अशोक दिया गुर्जर, सत्यनारायण गुर्जर, लक्ष्मीबाई गुर्जर, लक्ष्मीबाई गुरबानी, योगिता राजपुत, सावित्री गुर्जर, भुरू गुर्जर, गोविन्द गुर्जर आदि उपस्थित थे।

Play sound