भारतीय जनता पार्टी जब से आई है सड़कों का शानदार जाल बिछा और 24 घंटे बिजली आ रही है : विधायक आकाश विजयवर्गीय

रतलाम विकास प्राधिकरण अध्यक्ष बनने के बाद अशोक पोरवाल ने निकाली रैली

रतलाम । सब जानते हैं कि भाजपा के शासन के पहले यह कितना बीमारू राज्य था जगह-जगह सड़कों पर गड्ढे हो रहे थे बिजली घंटो जाती थी रतलाम में तो और ज्यादा जाती होगी हमारे इंदौर जैसे शहर में 6– 7 घंटे बिजली जाती थी बुरी हालत थी इस प्रदेश की । भारतीय जनता पार्टी जब से आई है सड़कों का शानदार जाल बिछा और 24 घंटे बिजली आ रही है और तमाम विकास कार्य हुए हैं आप सब जानते हैं लेकिन मैं यह सब इसलिए बता रहा हूं कि यह सब भारतीय जनता पार्टी की सरकार की देन है और भारतीय जनता पार्टी किसी नेता कि नहीं है बल्कि आप जैसे कार्यकर्ताओं की पार्टी है मध्यप्रदेश का जो विकास हुआ है वह आप जैसे कार्यकर्ताओं की वजह से हुआ है छोटे छोटे कार्यकर्ताओं से मिल कर बनी है यह पार्टी । एक छोटे कार्यकर्ताओं से बनकर खड़ी हुई है यह भारतीय जनता पार्टी
भाजपा कभी खत्म नहीं होती। उक्त बात रतलाम विकास विधायक प्राधिकरण अशोक पोरवाल के पदभार ग्रहण समारोह में कार्यकताओं को संबोधित करते हुए कही । श्री विजयवर्गीय ने कहा आपने देखा होगा शरद पवार जी जब कांग्रेस छोड़कर गए तो महाराष्ट्र में कांग्रेस खत्म हो गई ऐसे कई नेता आपने देखे होंगे किसी दूसरी पार्टी में थे उन्होंने पार्टी छोड़ी और पार्टी खत्म हो गई लेकिन भारतीय जनता पार्टी में भी आपने देखा होगा कि कई बड़े नेता पार्टी छोड़ कर गए लेकिन पार्टी खत्म नहीं हुई पार्टी खड़ी रही ।
पदभार ग्रहण समारोह को भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी ने संबोधित करते हुए कहा कि में अशोक पोरवाल जी की कार्यप्रणाली से वाकिफ हु।वह इस पद पर रह कर गरीबो की सेवा करेंगे। यह ताजपोशी नही है बल्कि काटो का ताज है यह एक बड़ी जिम्मेदारी है। श्री पोरवाल इस जिम्मेदारी को अच्छी तरह से निभाएंगे यही उम्मीद है।
समारोह को रतलाम ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना, ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के अंत मे समारोह में आये कार्यकर्ताओ ने नवनियुक्त अध्यक्ष अशोक पोरवाल ओर इंदौर के विधायक आकाश विजयवर्गीय का स्वागत किया।
समारोह के पूर्व अशोक पोरवाल ने प्राधिकरण कार्यालय जाकर पदभार संभाला पदभार ग्रहण समारोह में सांसद गुमानसिंह डामोर, नगर विधायक चेतन्य काश्यप, दिलीप मकवाना , भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह लूनेंरा सहित कई भाजपा नेता उपस्थित रहे । उसके बाद अंबेडकर भवन से एक विशाल स्वागत रेली निकली जो शहर के विभिन्न मार्गो से होती हुई छोटू भाई की बगीची में समारोह के रूप में संपन्न हुई ।