25 दिवसीय सहयोग शिक्षक शिविर का सप्तम दिवस – सुखद अनुभव साझा कर रहे योग शिविरार्थी

रतलाम । पतंजलि योगपीठ हरिद्वार परम पूज्य योग ऋषि स्वामी रामदेव जी महाराज की सूक्ष्म उपस्थित में 25 दिवसीय सहयोग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर पतंजलि युवा भारत जिला रतलाम म.प्र.पश्चिम पांचों संगठनों के संयुक्त तत्वावधान गुरुनानक भवन सिंधी गुरुद्वारे विरियाखेड़ी रतलाम किया जा रहा है दिनांक 26/04/2023 प्रातः 05:30 से 07:30 बजे तक सप्तम दिवस पर राजस्थान पूर्व भारत स्वाभिमान राज्य प्रभारी अरविंद पाण्डेय जी द्वारा योग शिक्षकों विशेष प्रशिक्षण दिया गया पतंजलि युवा भारत जिला प्रभारी रतलाम म.प्र.पश्चिम विशाल कुमार वर्मा पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी उत्तम शर्मा महिला पतंजलि योग समिति महामंत्री सुश्री जय श्री राठौर सोशल मीडिया प्रभारी नित्येन्द्र आचार्य सह जिला प्रभारी राजेश चंदवानी कार्यालय प्रभारी राजश्री राठोड़ का सहयोग रहा ।
सहयोग शिक्षक शिविर में 80 युवा योग शिक्षक तैयार किए जा रहे हैं जो रतलाम के हर वार्डों में योग कक्षाएं संचालित कर योगमय यज्ञमय भक्तिमय स्वच्छ स्वस्थ समृद्ध भारत को विश्वगुरु बनाने में अहम भूमिका अदा करेंगे।
रतलाम नगर के वरिष्ठों युवा समाजसेवी वर्ग को सम्मान जनक आमंत्रित कर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ दिप प्रज्वलन के साथ शिविर शुभारंभ कर योग को जनजन हर समाज वर्ग में लेजाने में प्रयत्नशील है आज शिविर में अतिथि स्वरूप रतलाम नगर के वरिष्ठ योग गुरु आयुर्वेदाचार्य चंदनमल घोंटा श्री ओ.सी. जैन साहब प्रतिनिधि युवा समाजसेवी श्री विजय सोनी क्षेत्रीय सचिव बैंक अधिकारी संगठन योगगुरु डॉ पवन मजावदिया रतलाम ने मंच साझा किया पतंजलि सहयोग शिक्षक मुख्य शिविर प्रभारी विशाल कुमार वर्मा नित्येन्द्र आचार्य राजेश चांदवानी की देखभाल में सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा हैं।