श्री राजेन्द्र महिला मंडल जावरा के पदाधिकारी नियुक्त

जावरा (अभय सुराणा) । जावरा त्रिस्तुतिक जैन श्री संघ का प्रमुख महिला मंडल श्री राजेन्द्र महिला मंडल जावरा के द्विवार्षिक चुनाव दिनांक 26 अप्रैल को जैन दादावाड़ी में प पु परोपकार सम्राट गच्छाधिपति आचार्य देवेश श्रीमद्विजय ऋषभचंद्र सूरीश्वर जी म सा के आशीर्वाद से सम्पन्न हुवे। सर्व प्रथम निवर्तमान अध्यक्ष श्रीमती मधु लुक्कड़ ने विगत वर्षों में संस्था को दिये गए सहयोग के लिए सभी सदस्यों का आभार प्रकट किया। तत्पश्चात सर्वानुमति से 2023 -25 के लिए पदाधिकारियो का चयन किया गया। जिसमें अध्यक्ष श्रीमती मंजू विनोद जी वरमेचा, मंत्री श्रीमती मिना राजेश संघवी एवं कोषाध्यक्ष श्रीमती टीना सुरेंद्र आंचलिया को मंनोनित किया गया। निवर्तमान अध्यक्ष एवं मंत्री ने नवीन पदाधिकारियो का स्वागत कर बधाई दी। सभी सदस्यों ने नव नियुक्त पदाधिकारियो का स्वागत कर बधाई दी। इस अवसर पर सुधा चोपड़ा, किरण ललवानी, मधु लुक्कड़, सरिता ओस्तवाल, मिना खेमसरा आदि का सहयोग रहा। नव नियुक्त मंत्री मिना संघवी ने आभार व्यक्त किया।