वरिष्ठ संघ के अध्यक्ष अभय सुराणा ने किया पत्रकारों एवं सहयोगियों का सम्मान

जावरा (अनमोल सुराणा) । नगर के प्रमुख सेवा संस्था श्री श्वेताम्बर जैन वरिष्ठ सेवा समिति का मैत्री मिलन एवँ शपथ समारोह अम्बिका रिसोर्ट में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री शांतिलाल जी मारू निम्बाहेड़ा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जैन दिवाकर संगठन समिति , श्री विजय जी आंचलिया अध्यक्ष त्रिस्तुतिक श्रीसंघ जावरा थे। इस अवसर पर सिद्धराज संघवी एवं सिद्धराज गोखरू निम्बाहेड़ा भी मंच पर उपस्थित थे। सर्वप्रथम अतिथियो द्वारा भगवान महावीर के चित्र पर दिप प्रवजल्लन एवं माल्यार्पण किया। मंगलाचरण एवं प्रार्थना श्रीमती पुष्पा चपडोद, श्रीमती चंचल पटवा,एवं श्रीमती विजया जी आंचलिया ने प्रस्तुत की । संस्था द्वारा अतिथियों का माला एवं शाल द्वारा बहुमान किया। अध्यक्षीय उदबोधन अध्यक्ष अभय सुराणा ने दिया, श्री सुराणा ने गत वर्ष के प्रमुख सेवा कार्यों का उल्लेख कर सदस्यों द्वारा दिये गए सहयोग हेतु आभार प्रकट किया। संस्था के सचिव पुखराज पटवा ने सचिवीय प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। संस्था अध्यक्ष श्री अभय सुराणा नगर के पत्रकारों का बहुमान कर अध्यक्षीय अवार्ड से सम्मानित किया। साथ ही श्री सुराणा ने गतवर्ष कार्यकाल में दिए गए सहयोग के लिए श्री राजमल जी धाड़ीवाल, श्री चंदनमल
कोठारी, श्री अशोक लुक्कड़, श्री आनंदीलाल संघवी, श्री अनिल चोपड़ा, श्री नेमीचंद जैन, श्री पुखराज पटवा, श्री शांतिलाल डांगी श्री इंदरमल दसेड़ा आदि को माला पहना कर एवं शाल ओड़ा कर अध्यक्षीय अवार्ड से सम्मानित किया। कार्यक्रम के अतिथि श्री शांतिलाल मारू ने संस्था के सेवा कार्यो की भूरी भूरी प्रशंसा करी साथ ही संस्था को 21000 रु के राशि भेट करी। विशेष अतिथि विजय आंचलिया ने संस्था के उज्वल भविष्य की कामना करते हुवे 5400 की राशि भेट करी। शपथ अधिकारी श्री शांतिलाल मारू ने क्रमशः नवीन संचालक मंडल, उपाध्यक्ष श्री पुखराज पटवा, वीरेंद्र रांका व सहकोषाध्यक्ष सरदारमल चोरडिया, सह सचिव रमणीक कांकरिया को शपथ दिलाई। इसके साथ ही में संस्था के परामर्शदाता श्री अभय सुराणा, अध्यक्ष बसंतीलाल चपडोद, सचिव अनिल चोपड़ा,एवं कोषाध्यक्ष श्री नगीन सकलेचा को शपथ दिलाई ओर बधाई दी। संस्था के नवीन अध्यक्ष ने आगामी वर्षो के कार्यक्रम की रुप रेखा प्रस्तुत करते हुवे विभिन्न समितियों के संयोजक मंनोनित किये। संस्था के कोषाध्यक्ष श्री नगीन सकलेचा ने प्रस्तावित बजट पेश किया। आगंतुक सभी अतिथियों को संस्था की ओर से प्रतीक चिन्ह प्रदान किये गए।
सभा का संचालन प्रो.सी एम मेहता वआनंदीलाल संघवी ने किया।
इस अवसर पर संस्था में नवीन सदस्य श्री दिलीप चत्तर, अजित रांका, दिलीप चंडालिया, अशोक कटारिया,अशोक धोका,पत्रकार अशोक चोपड़ा डॉ अशोक मंडलेचा आदि सम्मिलित हुए उनकी भी शपथ कराई गई। आभार प्रदर्शन संस्था के मनोनीत सचिव अनिल चोपड़ा ने किया । इस पर अवसर पर इनकी रही गरिमामय उपस्थिति अशोक लुक्कड़, विनोद वरमेचा, सुरेंद्रपोखरना, नवनीत सिंह श्रीमाल, सुभाष डूंगरवाल, कनेश मेहता, पारस छाजेड़,सुशिल जैन, संजय सुराणा, अभय चोपड़ा, कमल चपडोद, विनोद लुनिया श्रीपाल कोचट्टा तेजमल मेहता आदि की गौरवमयी उपस्थिति रही।

Play sound