हेलमेट पहनने पर ही मिलेगा पेट्रोल

कलेक्टर श्री सूर्यवंशी द्वारा आदेश जारी

रतलाम 08 मई 2023। रतलाम जिले में दुपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने पर ही पेट्रोल मिलेगा। कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी द्वारा सभी पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देशित किया गया है कि बगैर हेलमेट किसी दुपहिया वाहन चालक को पेट्रोल विक्रय नहीं करें। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी दुपहिया वाहन चालकों एवं पिलीयन राइडर को हेलमेट पहनना अनिवार्य है। उक्त आशय की सूचना पेट्रोल पंप संचालक एक फ्लेक्स अथवा बैनर पर अपने परिसर में सहज दृश्य स्थान पर लगाएंगे।

Play sound