तपस्वी रत्न उग्र विहारी जैन संत राजेशमुनिजी का दलौदा की ओर विहार

जावरा (अभय सुराणा)। अभिग्रहधारी तपस्वी जैन संत राजेशमुनिजी म.सा. का मंगलवार को सुबह जावरा से दलोदा की ओर विहार हुआ। मुनिश्री कल शाम जावरा पधारे थे और यहां शुभ लाभ कॉलोनी में उन्होंने धर्म सभा को संबोधित किया। जहां पर मंत्र जाप व प्रवचन हुए थे।
तपस्वी संत पूज्य राजेशमुनिजी म.सा. 2 दिन उपवास व उसके अगले दिन पारणा करते हैं। कागज पर पहले सही लिख कर संकल्प लेकर निकलते हैं और वे पूरे होने पर ही आहार लेते हैं। अब तक उनके हजारों अभिग्रह पूरे हो चुके हैं। अभिग्रह तपस्या के कारण देशभर के जैन संतों में इनकी विशिष्ट पहचान हैं। सोमवार शाम खाचरौद रोड़ स्थित शुभ लाभ कॉलोनी में पवन डांगी के निवास स्थान धर्म सभा हुई। इसमें सेंकड़ों श्रावक श्राविकाओं ने पहुंचकर मंत्र जाप किए। मुनिश्री ने प्रवचन भी दिए। सुभाष टुकड़ियां ने बताया कि मंगलवार को सुबह मुनि श्री का विहार दलौदा की ओर हुआ* जहां दीक्षा प्रसंग के कार्यक्रम मैं उपस्थित रहेंगे। आज सागर वेयरहाउस पर अल्प विश्राम कर आगे की ओर बिहार किया। विहार में पैदल मनीष मनसुखानी, अंकित जैन, दिव्य छाजेड, पवन डांगी, आयुष चौरड़िया, सुभाष टुकड़िया, विनोद लुनिया, आनंद राका, संजय चोपड़ा तथा वाहन सेवा  पंकज मोदी, चीकू दुकड़िया ने सेवाएं दी धर्म सभा का संचालन सुभाष टुकड़िया ने किया।

Play sound