जावरा (अभय सुराणा) । अखिल भारतीय साहित्य परिषद द्वारा आयोजित काव्य गोष्ठी में रतलाम जिले के वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर एस के वरुण का सेवा निवृत्ति पर भावभीना अभिनंदन परिषद की ओर से डॉक्टर प्रकाश उपाध्याय ,डॉक्टर ज्योति उपाध्याय ,बाबूलाल नाहर,अभय सुराणा ,वरिष्ठ कवि रमेश मनोहरा ,मनोहर मधुकर आदि ने पुष्प माला पहना कर बधाइयां प्रेषित किया।
काव्यगोष्ठी में विशेष रूप से आमंत्रित कविगण
कारूलाल जमडा,नवनीता चौरसिया ,फजलहयात, मनोहर मधुकर ,रमेश मनोहरा एवं डॉक्टर प्रकाश उपाध्याय ने अपने सु मधुर गीतों एवम रचनाओं से समा बांध कर उपस्थित रसिक श्रोताओं ने सराहना की। मुख्य अतिथि डॉक्टर वरुण ने भी अपनी गजलों से महफिल में चार चांद लगाए।
गोष्ठी में डा ज्योति उपाध्याय एवम गायत्री शक्ति पीठ के गुप्ता जी ने भी अपने प्रेरक एवम सकारात्मक विचार रखे । बाबूलाल नाहर ने आभार व्यक्त किया ।
गोष्ठी में अभय कोठारी,अभय सुराणा , अशोक चोपड़ा ,छोटे खान , विनोद चौरसिया, अनिल पावेचा, बहादुर सिंह सोनगरा विशेष रूप से उपस्थित रहे ।