रतलाम 25 मई । नगर निगम शहरी गरीबी उपशमन सामाजिक कल्याण प्रकोष्ठ सलाहकार समिति की बैठक समिति प्रभारी श्री रामू भाई डाबी की अध्यक्षता में गत दिवस समिति कक्ष में संपन्न हुई।
आयोजित बैठक में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से पात्र हितग्राहियों को शत-प्रतिशत लाभान्वित किये जाने साथ ही पीएम स्वनिधी के हितग्राहियों को अधिक से अधिक लाभान्वित किये जाने की अनुशंसा की गई।
इसके अलावा अधिक से अधिक महिला स्व सहायता समूहों का गठिन करने, नागरिकों समग्र आईडी में त्रुटि सुधार शीघ्र करने दूर करने की अनुशंसा समिति सदस्यों द्वारा की गई।
आयोजित बैठक में समिति प्रभारी श्री रामूभाई डाबी के अलावा समिति सदस्य श्री धर्मेन्द्र रांका, श्री बलराम भट्ट, श्रीमती देवश्री पुरोहित, श्रीमती संगीता सोनी, श्रीमती मीनाक्षी सेन, सहायक लेखाधिकारी श्री जगदीश पांचाल आदि उपस्थित थे।