चाकण से विहार यात्रा पहुंची श्री पद्य विहार धाम

भोसरी (निलेश कांठेड़) । श्रमणसंघीय सलाहाकार पूज्य सुमतिप्रकाशजी म.सा. के सुशिष्य आगमज्ञाता, प्रज्ञामहर्षि पूज्य समकितमुनिजी म.सा., प्रेरणाकुशल भवान्तमुनिजी म.सा., गायनकुशल जयवंतमुनिजी म.सा. आदि ठाणा वर्ष 2023 का चातुर्मास पूना आदिनाथ सोसायटी में करने के लिए 2 जून को पूना नगर में प्रवेश करेंगे। उनका पूना नगर प्रवेश श्रीसंघ कोथरूड के तत्वावधान में होगा। पूना की दिशा में पूज्य समकितमुनिजी म.सा. आदि ठाणा की विहार यात्रा 25 मई गुरूवार को भी गतिमान रही। इसके तहत सुबह पूज्य समकितमुनिजी म.सा. आदि जैन स्थानक चाकण से विहार कर श्री पद्य विहार धाम भोसरी पहुंचे। करीब 12 किलोमीटर की विहार यात्रा में पूणे से भी कई श्रावक शामिल हुए। विहार सेवा का लाभ लेने वालों में आगामी चातुर्मास आयोजक श्री आदिनाथ संघ पूना के अध्यक्ष सचिन रमेशचन्द्र टांटिया, आनंद विहार साथी सुदीप छाजेड़, वैभव संघवी, विजय नवलखा आदि शामिल रहे। चाकण, चिखली, चिंचवड़, भोसरी के कई श्रावक भी विहार सेवा में सहभागी बने। विहार मार्ग में भी कई श्रावक-श्राविकाएं पूज्य समकितमुनिजी म.सा. आदि ठाणा के दर्शनों के लिए पहुंचे। पिछला एतिहासिक सफल चातुर्मास भीलवाड़ा के शांतिभवन में करने वाले पूज्य समकितमुनिजी म.सा. का विहार यात्रा के तहत 27-28 मई को चिंचवड़ में प्रवास रहेगा। आदिनाथ संघ के अध्यक्ष सचिन टांटिया ने बताया कि पूनावासी पूज्य समकितमुनिजी म.सा. के आगमन का बेसब्री से प्रतीक्षा कर रहे है एवं उनके दर्शन व धर्म लाभ पाने के लिए आतुर है। पूज्यश्री का चातुर्मास तप,साधना व धर्म आराधना की दृष्टि से एतिहासिक साबित हो इसके लिए पूरा श्रीसंघ समर्पित भाव से जुटा हुआ है। पूना नगर में आगमन के बाद पूज्य समकितमुनिजी का वर्ष 2023 के चातुर्मास के लिए आदिनाथ जैन स्थानक भवन पूना में चातुर्मासिक मंगल प्रवेश 25 जून को होगा।