महापौर व निगम अध्यक्ष ने किया कार्य का भूमि पूजन

रतलाम 27 मई । वार्ड क्रमांक 11 स्थित डोंगरे नगर में गुलाब चक्की से नरेन्द्र चौहान वाली सड़क का सीमेन्टीकरण किये जाने के कार्य का भूमि पूजन महापौर श्री प्रहलाद पटेल ने निगम अध्यक्ष माननीय श्रीमती मनीषा शर्मा, महापौर परिषद सदस्य श्री पप्पू पूरोहित, क्षेत्रिय पार्षद श्री बलराम भट्ट व क्षेत्रिय नागरिकों के साथ विधिवत् पूजा-अर्चना कर किया।
इस अवसर पर क्षेत्रिय पार्षद श्री बलराम भट्ट ने बताया कि नागरिकों की मांग पर उक्त सड़क का सीमेन्टीकरण करवाया जा रहा है कार्य पुरा होने पर नागरिकों को आवागमन में सुविधा होगी।
भूमि पूजन के अवसर पर पार्षद श्री रणजीत टांक, पूर्व पार्षद श्री सत्यदीप भट्ट के अलावा सर्वश्री सुरेश, बंटी चौहान, मुकेश सोनी, हरीश मईड़ा, शोभाराम, रामप्रसाद, काजल, ममता सोनी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रिय नागरिक उपस्थित थे।