आईएमए हॉल के आसपास की सड़कों का होगा सीमेन्टीकरण

महापौर व निगम अध्यक्ष ने किया कार्य का भूमि पूजन

रतलाम 27 मई । वार्ड क्रमांक 46 राजेन्द्र नगर स्थित आईएमए हॉल के आसपास की सड़कों के सीमेन्टीकरण कार्य का भूमि पूजन महापौर श्री प्रहलाद पटेल ने निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष श्री जयवंत कोठारी, महापौर परिषद सदस्य श्री पप्पू पूरोहित, नेता प्रतिपक्ष श्री शांतिलाल वर्मा, क्षेत्रिय पार्षद श्री कमरूद्धीन कछवाय व क्षेत्रिय नागरिकों के साथ विधिवत् पूजा-अर्चना कर किया।
इस अवसर पर क्षेत्रिय पार्षद श्री कमरूद्धीन कछवाय ने बताया कि उक्त सड़कों का सीमेन्टीकरण 7 लाख की लागत से किया जायेगा कार्य पुरा होने पर नागरिकों को आवागमन में सुविधा होगी।
भूमि पूजन के अवसर पर पार्षद सर्वश्री रणजीत टांक, नासिर कुरेशी, पूर्व पार्षद श्री सुदीप पटेल, श्री चन्द्रप्रकाश पुरोहित के अलावा सर्वश्री महेन्द्र कटारिया, शैलेन्द्रसिंह अठाना, मधु शिरोडकर, बसंत पंड्या, गणेश यादव, प्रदीप राठौर, भरत सेन, गुर्जरसिंह चौहान, देवीसिंह, बैरागीजी, एम.के. जैन, प्रकाश राठौर सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रिय नागरिक उपस्थित थे।

Play sound