थ्री आर सेंटर हेतू सामग्री संग्रहण वाहन की हुई शुरुआत

रतलाम 27 मई । स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 अंतर्गत शहर मे 4 थ्री आर केंद्र की स्थापना की गयी है जिसका शुभारम्भ महापौर श्री प्रहलाद पटेल द्वारा विगत दिनों किया गया था। माननीय महापौर श्री पटेल के निर्देषानुसार थ्री आर केंद्र के प्रचार प्रसार हेतू एवं सामग्री के संग्रहण हेतू निकाय द्वारा एक विशेष सामग्री संग्रहण वाहन की शुरुआत की गयी है जिसके अंतर्गत वाहन द्वारा ऐसी वस्तुएं जो हमारे उपयोग की नही रही हो पर ओर कोई उन्हें उपयोग कर सकते है जैसे कपड़े, जुते, खिलौने, इलेक्ट्रॉनिक समान व इसके साथ ही आप अपने घर के जो रिसायकल हो सके ऐसे सभी सामान का संग्रहण किया जा राहा है एवं सूचना प्रदान की जा रही है।इस वाहन मे वार्ड के प्रतिनिधी द्वारा अपने घरो से अनुपयोगी सामग्री दे कर लोगो को अपील की गयी है कि थ्री आर केंद्र के संचालन हेतू एवं इस अभियान को अधिक से अधिक लोगो तक पहुचाए और समर्थन प्रदान करें। वाहन द्वारा हर वार्ड मे जा कर सामग्री इकट्ठा कर थ्री आर सेंटर तक पहुंचाया जा रहा है।

Play sound