

रतलाम। श्री शिव शक्ति धाम पर स्वर्गीय श्री जगदीश प्रसाद शर्मा व स्वर्गीय श्री रोहित शर्मा सहित पूर्वजों की प्रसन्नता के निमित्त दशरथ शर्मा द्वारा श्रीमद् भागवत कथा कराई जा रही है। श्रीमद् भागवत प्रवक्ता आचार्य पंडित श्री राम मिलन जी शास्त्री वृंदावन द्वारा कथा का वाचन किया जा रहा है। पोथी पूजन मुख्य यजमान शारदा दशरथ शर्मा किया गया।
भागवत कथा प्रवक्ता श्री शास्त्री जी ने अपने प्रवचन में बताया कि द्वार पर आए हुए याचक को भगवान रूप मानकर सम्मान करना चाहिए । इससे इह लोक और परलोक में सुख की प्राप्ति होती है। बिना दान के जीवन की सार्थकता नहीं है । दान भले ही किसी का हो, चाहे विद्या का हो ,धन का हो, जल का हो या कुछ का हो।दान से संचालित होता है। तथा सामूहिक भगवान के नाम का स्मरण और जाप का महत्व बताया और भगवान श्री राम अवतार की कथा सुनाई व भगवान श्री कृष्ण का आज “हुआ और पूरा पंडाल नृत्य में हो गया और झूम उठाया नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की तथा अन्य गीतों से भजनों से पांडाल में हर व्यक्ति आनंद युक्त हो गया। आरती के मुख्य अतिथि रतलाम शहर कांग्रेस महामंत्री राजीव रावत, वरिष्ठ पत्रकार जितेंद्र सिंह सोलंकी तथा समाजसेवी जनक नागल रहे अतिथियों ने शास्त्री जी का पुष्पमाला पहनाकर, व शॉल श्रीफल देकर सम्मान किया तथा कल सोमवार को कृष्ण रुक्मणी विवाह संपन्न होगा। इसमें गंगाबाई, विमला बाई, शारदा शर्मा, शोभा, शर्मा, अंजू शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, खेमचंद शर्मा रमेश शर्मा ,प्रदीप शर्मा दीपक शर्मा ,सचिन शर्मा , हिमांशु शर्मा, रचना शर्मा ,निर्दोष शर्मा, रेखा शुक्ला, विजय शुक्ला सहित क्षेत्र के रहवासी उपस्थित थे ।