दादावाड़ी में जयप्रभ विहार का भूमि पूजन

जावरा (अभय सुराणा) । श्री राजेन्द्र सूरी जैन दादावाड़ी में 30 कमरो की नवीन धर्मशाला जयप्रभ विहार का भूमि पूजन आज दादावाड़ी में सम्पन्न हुआ। प्रातः 9 बजे धर्मसभा हुई जिसको संबोधित करते हुवे मालव केशरी वरिष्ठ मुनीराज श्री हितेशचंद्र विजय जी म सा ने कहा कि गुरूदेव श्री जयप्रभ विजय जी म सा ने दादावाड़ी को मिनी मोहनखेड़ा के रूप में विकसित करने का सपना संजोया था आज गुरुदेव हमारे बीच नही है अब दादावाड़ी के विकास की जबाबदारी मेरी है। मुनि श्री ने गुरूमन्दिर एवं जिन मंदिर की कार्य योजना श्रीसंघ एवं ट्रस्ट मंडल के समक्ष रखी। आज के भूमि पूजन एवं नवकारसी के लाभार्थी श्री राजेन्द्र कुमार, निलेश कुमार, हार्दीक, अनमोल राठौड़ परिवार का बहुमान दादावाड़ी ट्रस्ट एवं श्रीसंघ द्वारा किया गया। पश्चात शुभ मुहूर्त में जयप्रभ विहार का भूमि पूजन लाभार्थी परिवार द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुनीराज दिव्यचन्द्र विजय जी म सा, मुनीराज श्री वैराग्य यश विजय जी म सा, मुनीराज श्री जितचंद्र विजय जी म सा भी उपस्थित थे। सम्पूर्ण कार्यक्रम में ट्रस्ट के मंत्री महेंद्र गोखरू, उपाध्यक्ष चंदनमल कोठारी, अशोक लुक्कड़, राजेन्द्र संघवी, सरदार लोढ़ा वर्धमान रुणवाल अशोक कोठारी मिट्ठूलाल ओस्तवाल का सहयोग रहा। इस अवसर पर श्री संघ के विनोद वरमेचा, अनिल चोपड़ा, मदनसिंह चोरडिया, समरथ लोढा, राजेश लोढा,लोकेंद्र मेहता, प्रकाश संघवी, सचिन संघवी, आदि उपस्थित रहे। आज 8 कमरो का लाभ, श्री चंदनमल कोठारी परिवार, श्री महेंद्र गोखरू परिवार, श्री राजेन्द्र जी संघवी परिवार, श्री राजेन्द्र राठौड़ परिवार,एवं समरथमल लोढा परिवार मदनसिंह चोरड़िया परिवार , पुखराज छाजेड़ परिवार ने लिया साथ मुख्य द्वार का लाभ मुनीराज श्री जितचंद्र विजय जी म सा की प्रेरणा से मनोज भाई ने लिया।

Play sound