


महिदपुर (ग्राम पंचायत कालूहेड़ा 29 मई 2023) । गरीब-अमीर, उच्च और नीच के बीच में विषमता खाई जितनी बढ़ती जाएगी उतनी ही हिंसा नफरत की आग मे मानवता जलकर खाक हो जाएगी। उक्त विचार राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश ने ग्राम पंचायत कालूखेड़ा में पंच सरपंच और गांव के वरिष्ठ लोगों को संबोधित करते कहा कि हमारा मुख्य लक्ष्य मानव-मानव के बीच सद्भावना प्रेम और आत्मीयता के रिश्ते मजबूत हो इससे बड़ा और कोई धर्म नहीं हो सकता।
उन्होंने कहा कि गांव राष्ट्र की असली आत्मा है अंतिम छोर के व्यक्ति का विकास नहीं तब तक सफलता के शिखर पैर पहुंचना असंभव।
राष्ट्रसंत ने कहा कि शिक्षा, चिकित्सा, पर्यावरण, अंधविश्वास नशा आदि के लिए जनचेतना के द्वारा ही ज्ञान की क्रांति से समस्याओं का समाधान किया जा सकता है। मुनि कमलेश ने बताया कि मृत्यु भोज और बाल विवाह छुआछूत अंधविश्वास मानवता के नाम पर कलंक और अभिशाप है इनसे मुक्ति पाए बिना धार्मिकता में प्रवेश नहीं। जैन संत ने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार अधिकार ज्यादा ग्राम पंचायत को सौंपेगी उतना ही त्वरित विकास होगा, वृक्ष बचाओ जल बचाओ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ गोरक्षा कार्यो आदि के लिए जनभागीदारी जरूरी है।
मुनि जी ने बताया कि हर ग्राम पंचायत में पूर्ववर्ती कांजी हाउस को पशु आश्रय स्थल के रूप में विकसित करके रोड पर सेगोवंश मुक्त ग्राम पंचायत बनाने का संकल्प लेना होगा गोचर भूमि भूमाफिया से मुक्त कराने को प्राथमिकता देनी होगी।
ग्राम पंचायत ने यहां पर निर्माणाधीन गोशाला का नाम सर्वानुमति से श्री कृष्ण कमल गौशाला का प्रस्ताव पास किया ग्राम पंचायत की ओर से राष्ट्रसंत का अभिनंदन किया गया। प्रकाश कोचर, पुखराज वेद, मान मल दुग्गड़ नागपुर, जवाहर डोषी महिदपुर, श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ नमक मंडी उज्जैन के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश पगारिया, अशोक कटारिया, प्रकाश गोखरू विशेष अतिथि के रूप में समारोह में भाग लिया। भैरवगढ़ होते हुए 30 मई का प्रवचन जैन स्थानक नयापुरा में प्रातः 9:00 बजे होगा। 4 जून तक उज्जैन विभिन्न स्थानक में विराजमान का कार्यक्रम है।