विश्व पर्यावरण दिवस एक व्यक्ति एक पेड़ लगाए संकल्प लिए आध्यात्मिक समर कैंप सम्पन्न

समर कैंप में बच्चों ने समय का मूल्य जाना – डॉ योगेन्द्र सिंह चाहर

रतलाम । ब्रह्माकुमारीज़, नजरबाग बैंक कॉलोनी, रतलाम द्वारा 8 से 16 साल के बच्चों के लिए 3 दिवसीय निःशुल्क समर कैम्प आज सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ तेजस्वी बच्चों ने बड़ी संख्या में उमंग उत्साह के साथ जीवन को संवारा
आज समापन अवसर पर मुख्य अतिथि स्वरूप रतलाम नगर के जानेमाने हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ योगेन्द्र सिंह चाहर रतलाम प्रेस क्लब अध्यक्ष मुकेश गोस्वामी विशेष अतिथि पतंजलि जिलाध्यक्ष विशाल कुमार वर्मा योगगुरु नित्येन्द्र आचार्य उपस्थित रहकर बच्चों के बीच बचपन याद कर अनुभव साझा किए कैसे व्यक्तित्व विकास हो योग ध्यान संकल्प शक्ति प्रयोग करवाएं गए
डॉ योगेन्द्र सिंह चाहर ने कहा जो बच्चे अनावश्यक रूप से समय को बर्बाद कर रहे थे शिविर के माध्यम से उन्होंने अपना शारिरिक मानसिक आध्यात्मिक ज्ञान से जीवन संवारा प्रेस क्लब अध्यक्ष मुकेश गोस्वामी जी द्वारा हरसंभव सहयोग के बात करते हुए निरंतर इस तरहां बच्चों की नींव मजबूत कर उनका उज्जवल भविष्य बनाया जा सकता हैं ।
पर्यावरण संरक्षक विशाल कुमार वर्मा द्वारा आगामी 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बाल बच्चों ने एक व्यक्ति एक पेड़ लगाने संक्रमण मुक्त प्राणवायु का संचार करने की शपथ दिलाई गई ऋषि संस्कृति योग आयुर्वेद प्रकृति संरक्षण संवर्धन स्वदेशी अपनाओ देश बचाओ भारत को विश्वगुरु बनाने की ओर अग्रसर किया ।
सेवाकेंद्र संचालिका बी .के . सीमा दीदी ने कहा कि प्रतिदिन बच्चों को आध्यात्मिक ज्ञान के साथ साथ मेडिटेशन करना भी सिखाया गया एवं अन्य गतिविधियां जैसे कि आर्ट एंड क्राफ्ट, विभिन्न गेम्स अन्य रचनात्मक गतिविधियां बच्चों को करवाईं गई संस्था द्वारा अतिथियों का सम्मान सत्कार कर उन्ही के शुभ हाथों द्वारा बच्चों को पुरस्कृत किया गया ।

Play sound