‘‘हाथ ठेला हितग्राही सम्मेलन’’ के सीधे प्रसारण को देखा व सुना

प्रभारी मंत्री श्री भदौरिया ने 10 नवीन कचरा संग्रहण वाहनों का किया लोकार्पण, 16 हितग्राही हुए लाभान्वित


रतलाम 29 मई । मुख्यमंत्रीजी की अध्यक्षता में भोपाल में आयोजित ‘‘हाथ ठेला हितग्राही सम्मेलन’’ के तहत अलकापुरी कम्युनिटी हॉल में आयोजित किये गये कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री श्री ओ.पी.एस. भदौरिया, महापौर श्री प्रहलाद पटेल, विधायक रतलाम ग्रामीण श्री दिलीप मकवाना, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री राजेन्द्रसिंह लुनेरा, सांसद प्रतिनिधि श्री राजेन्द्र पाटीदार, स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ठ प्रबंधन समिति प्रभारी श्री विशाल शर्मा, पार्षद श्री परमानन्द योगी, निगम आयुक्त श्री एपीएस गहरवार, एसडीएम श्री संजीव पांडे, पार्षद प्रतिनिधि श्री गौरव त्रिपाठी, श्री हार्दिक मेहता, निगम अधिकारी/कर्मचारी सहित हिग्राहियों ने श्री शिव राजसिंह जी चौहान द्वारा दिये गये उद्बोधन को एलईडी स्क्रीन के माध्यम से देखा व सुना।
इस अवसर पर प्रभारी मंत्री श्री भदौरिया ने कार्यक्रम की शुरूआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन कर की इसके बाद अपने उद्बोधन में कहा कि कोरोना काल में फुटकर व्यवसायियों का काम बंद होने से उनके ओर उनके परिवार का भरण पोषण मुश्किल हो गया था। ऐसे पथकर विक्रेता/हाथ ठेला चालकों के उत्थान हेतु मुख्यमंत्री जी ने स्वरोजगार हेतु पीएम स्वनिधी योजनान्तर्गत 10,000-10,000 का ऋण उपलब्ध कराकर उनके तथा व्यवसाय के उत्थान का कार्य किया है। नगर निगम रतलाम द्वारा योजना के प्रारंभ से अभी तक प्रथम चरण अन्तर्गत 10,000 प्राप्त 7841 हितग्राहियों को राशि रूपये 784.00 लाख, द्वितीय चरण अन्तर्गत 20,000 प्राप्त 2358 हितग्राहियों को राशि रूपये 471.6 लाख एवं तृतीय चरण अन्तर्गत 50,000 प्राप्त 137 हितग्राहियों को राशि रूपये 68.5 लाख इस तरह कुल राशि रूपये 1324.1 लाख रूपये का ऋण उपलब्ध कराया है जो कि प्रशंसनीय कार्य है।
प्रभारी मंत्री श्री भदौरिया ने सफाई व्यवस्था को ओर अधिक सुदृढ़ बनाये जाने हेतु 3.5 क्यूबिक मीटर क्षमा के नगर निगम द्वारा क्रय किये गये 10 नवीन कचरा संग्रहण वाहनों का लोकार्पण कर हरी झण्डी दिखाकर कर्तव्य स्थल हेतु रवाना करने के साथ ही कचरा संग्रहण वाहनों के चालको को ड्रेस व प्रशस्ति पत्र प्रदान किये तथा आयोजित कार्यक्रम में 16 हितग्राहियों को लाभान्वित किया।
इसके पश्चात् श्रीराम स्व सहायता समूह व आकाश स्व सहायता समूह को 2.00-2.00 लाख का ऋण, रेखा प्रजापत व उषा प्रजापति को स्वरोजगार हेतु 50-50 हजार का ऋण, लता राठौर 50 हजार, नितिन राठौर, हय्यूम बी, विजेश वसुनिया को 20-20 हजार, कुन्दन खंडाल, राधा गेहलोत व अन्नु सोलंकी को 10 हजार का पीएम स्वनिधी ऋण उपलब्ध कराया गया। इसके साथ ही ऐसे पथकर विक्रेता जो कि रूपये लेनदेन का डिजिटल ट्रांजेक्शन कर सकते है उन्हे पेटीएम का बार कोड उपलब्ध कराया गया। कार्यक्रम का संचालन उपायुक्त श्री विकास सोलंकी ने किया व आभार कार्यपालन यंत्री श्री सुरेशचन्द्र व्यास ने माना।