कथा में दूसरे दिन संस्कृत बोर्ड के अध्यक्ष भरतदास बैरागी रहेंगे मुख्य अतिथि

रतलाम, 29 मई 2023। चेतन्य काश्यप फाउंडेशन एवं श्री हरिहर सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ के दूसरे दिन संस्कृत बोर्ड के अध्यक्ष भरतदास बैरागी मुख्य अतिथि रहेंगे। बरबड़ स्थित विधायक सभागृह में महामंडलेश्वर स्वामी श्री चिदम्बरानंद सरस्वतीजी महाराज के मुखारविंद से कथा सांय 4 बजे से सांय 7 बजे तक आयोजित होगी।