रतलाम, 29 मई 2023। महामंडलेश्वर स्वामी श्री चिदम्बरानंद सरस्वतीजी महाराज के मुखारविंद से कथा श्रवण के लिए बरबड़ स्थित विधायक सभागृह में कथा स्थल तक श्रद्धालुओं के आने-जाने के लिए आयोजन समिति ने दो स्थानों से निःशुल्क मैजिक वाहनों की व्यवस्था की है। श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए बाल चिकित्सालय के समीप एवं बाजना बस स्टैंड से प्रतिदिन दोपहर 3.30 बजे से वाहनों की व्यवस्था रहेगी। कथा सांय 4 से सांय 7 बजे तक होगी। कथा समाप्ति के पश्चात पुनः दोनों स्थल तक श्रद्धालुओं को छोड़ने की व्यवस्था रहेगी।