पतंजलि द्वारा योग दिवस प्रोटोकॉल का शंखनाद

21 दिवसीय निःशुल्क पार्षद योग शाला

रतलाम । पतंजलि योगपीठ हरिद्वार युवा भारत जिला रतलाम म.प्र.पश्चिम पांचों संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 21 जून अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 दिवसीय नि:शुल्क योग कक्षा का दिव्य शंखनाद जिलाध्यक्ष विशाल कुमार वर्मा महामंत्री नित्येन्द्र आचार्य द्वारा योगमय कुशल नेतृत्व में योग दिवस प्रोटोकॉल का सामान्य अभ्यास योग शिक्षिका श्रीमती सीमा अग्निहोत्री श्रीमती पुष्पेंद्र सिंह सिसौदिया द्वारा करवाया गया।
मुख्य अतिथि वार्ड नं 09 रत्न पुरी कालोनी क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती निशा पवन सोमानी उपस्थित रहें साथ ही आश्वस्त किया निःशुल्क पार्षद योग शाला द्वारा संचालित की जाएगी हरसंभव सहयोग कर योग को जनजन हर घर परिवार समाज तक ले जाने उन्हें जोड़ने का प्रयास रहेगा ।
दिनांक 01 जून से 21 जून 2023 प्रातः 06 से 07:30 बजे तक रत्नपुरी कालोनी 80 फिट रोड़ रतलाम जीवन योग आनंद अमृत धारा प्रवाह में समस्त क्षेत्रवासी नगरवासियों सम्मिलित होकर योग क्रांति लाएं समस्त साधक अपना आसन साथ लाएं 21 जून 2023 अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर वृहद स्तर पर आयोजन कर योगमय यज्ञमय पूर्णाहुति दीं जाएगी ।

Play sound