3 जून को प्रख्यात कवि व साहित्यकार स्व दिनकर सोनवलकर जी की 91 वी जयंती मनाई जावेगी

जावरा (अभय सुराणा) मध्यप्रदेश साहित्य परिषद,संस्कृति परिषद,दिनकर सृजन संस्थान उज्जैन व अखिल भारतीय साहित्य परिषद जावरा द्वारा प्रख्यात कवि व साहित्यकार स्व दिनकर सोनवलकर जी की 91 वी जयंती पर जावरा में 3 जून 23 शनिवार शाम 7 बजे सरस्वतीपुरम,पहाड़िया रोड पर व्याख्यान, नृत्य, आमंत्रित कवियों के रचनापाठ का आयोजन किया गया है।आयोजन में व्यंग्य कवि दिनेश दिग्गज को वर्ष 2023 का दिनकर सृजन सम्मान दिया जाएगा व श्री प्रतीक सोनवलकर व डा पंकजा सोनवलकर के काव्य संग्रह का लोकार्पण किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री प्रकाश उपाध्याय गीतकार व अध्यक्षता डा मुरलीधर चाँदनिवाला रतलाम करेंगे।
अखिल भारतीय साहित्य परिषद जावरा के डा प्रकाश उपाध्याय, सन्तोष मेड़तवाल, मध्यप्रदेश साहित्य परिषद के निदेशक विकास दवे व दिनकर सृजन संस्थान के आलोक गुप्ता ने साहित्य प्रेमियों से इस आयोजन में भागीदारी का अनुरोध किया है।

Play sound