अक्षरा पिता देवेंद्र तिवारी ने कक्षा 10 में 94% प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं पूरे परिवार का नाम रोशन किया

जावरा (अभय सुराणा) । शहर के ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में अध्यनरत अक्षरा पिता देवेंद्र तिवारी ने कक्षा 10 में 94% प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं पूरे परिवार का नाम रोशन किया। शिक्षा विभाग ने 10 वो बोर्ड परीक्षा परिणाम हाल ही मे घोषित किया है। जिसमें ऑक्सफोर्ड विद्यालय में 10 वी की छात्रा अक्षरा देवेंद्र तिवारी ने पूरी जावरा व पिपलौदा तहसील में प्रथम स्थान प्राप्त किया हे। प्राचार्य एच एल गरगामा ने बताया की अक्षरा हमेशा विद्यालय में उपस्थित रहते हुए बड़ी ही डिसिप्लिन में रहने वाली छात्रा है। सिर्फ 8 अंकों से जिले की मेरिट लिस्ट में आने से वंचित हो गई। छात्रा ने सभी विषयों में विशेष योग्यता प्राप्त की है। 500 में से 470 अंक अर्थात् 100 पूर्णांक में से गणित में 99, संस्कृत में 95, साइंस में 94 व अंग्रेजी में 93 अंक लाकर विद्यालय व परिवार को गौरांवित किया है।
ज्ञात रहे अक्षरा पुलिस की स्पेशल सेल के श्री देवेंद्र तिवारी की पुत्री, एडवोकेट हेमेंद्र तिवारी की भतीजी तथा पिपलोदा की पूर्व पार्षद स्वर्गीय यशोदा प्रभुलाल जी तिवारी की पोती है ।

Play sound