विद्युत एवं यांत्रिकी समिति की बैठक संपन्न

प्रकाश विभाग में कर्मचारी व संसाधन वृद्धि का प्रस्ताव किया अनुशंषित

रतलाम 2 जून । नगर निगम विद्युत एवं यांत्रिकी सलाहकार समिति की बैठक समिति प्रभारी श्री अक्षय संघवी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिसमें पूर्व बैठक अनुशंषित प्रस्तावों पर हुई त्वरित कार्यवाही पर समिति सदस्यों द्वारा प्रसन्नता व्यक्त करते हुए नगर हित के प्रस्तावों पर अनुशंसा की गई।
समिति प्रभारी श्री अक्षय संघवी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पूर्व की बैठक में अनुशंषित प्रस्तावों पर की गई कार्यवाही के तहत बताया गया कि शहर में स्थापित महापुरूषों की प्रतिमाओं पर आर्कषक विद्युत सज्जा का कार्य प्रगति पर है। चौराहो का सौन्दर्यीकरण तथा चौराहों व उद्यानों में मिनी हाई मास्ट लगाने का कार्य अधिकांश पूर्ण हो चुका है व कुछ स्थानों पर कार्य प्रगति पर है।
आयोजित बैठक में समिति सदस्यों को अवगत कराया गया शहर को पूर्णतः कचरा मुक्त बनाये जाने हेतु वर्तमान परिषद के कार्यकाल में 9 नवीन कचरा संग्रहण वाहन पूर्व में क्रय किये जा चुके हैं वर्तमान 16 ओर कचरा वाहनों का टेण्डर लगाया गया था जिसमें से 10 वाहन निगम को प्राप्त हो गये हैं तथा 6 ओर कचरा संग्रहण वाहन निगम को शीघ्र प्राप्त होंगे इस तरह कुल 25 नवीन कचरा संग्रहण वाहन प्राप्त होने से घर-घर से कचरा संग्रहण 100 प्रतिशत होगा। समिति सदस्यों द्वारा प्रस्ताव रखा गया कि कचरा संग्रहण वाहनों की जीपीएस लिंक वार्ड पार्षदो को उपलब्ध कराई जाये ताकि कचरा संग्रहण वाहन की स्थिति से प्रतिदिन अवगत हो सकें।
बैठक में बताया गया कि प्रकाश विभाग में 13 लाईनमेन की आवश्यकता है वर्तमान में 9 है, 13 हैल्पर की आवश्यकता है वर्तमान में 6 है तथा लाईट चेकर 6 की आवश्यकता है वर्तमान में 3 है इस हेतु समिति कर्मचारियों की वृद्धि किये जाने के प्रस्ताव के प्रस्ताव पर अनुशंसा की गई ताकि शहर की प्रकाश व्यवस्था को ओर अधिक सुदृढ़ बनाया जा सकें साथ ही वर्शा ऋतु में भी प्रकाश व्यवस्था सुचारू बनी रहे।
प्रकाश विभाग में संसाधनों की कमी को देखते हुए 6 नवीन लेडर मैजिक वाहन क्रय करने तथा लाईटों को बंद चालू करने हेतु टाईमर लगाने के प्रस्ताव पर समिति द्वारा अनुशंसा की गई।
शहर को ओर अधिक सुन्दर बनाये जाने हेतु शहर के प्रवेश मार्गो के गेट की रंगाई -पुताई, आकर्षक पेंटिग व आर्कषक विद्युत सज्जा कराये जाने के प्रस्ताव पर अनुशंसा करने के साथ ही 10 नवीन पानी के टेंकर क्रय करने के प्रस्ताव पर भी अनुशंसा की गई।
आयोजित बैठक में समिति प्रभारी श्री अक्षय संघवी के अलावा समिति सदस्य श्री धर्मेन्द्र रांका, श्रीमती निशा सोमानी, श्रीमती संगीता सोनी, श्रीमती आयुषी सांखला, श्रीमती मिनाक्षी सेन, श्री फकरूद्धीन मंसूरी, समिति सचिव श्री मोहम्मद हनीफ शेख, उपयंत्री श्री मनीष तिवारी के अलावा श्री सौरभ काला, श्री अरूण चावड़ा आदि उपस्थित थे।

Play sound