मलेरिया निरोधक माह का शुभारंभ किया गया

रतलाम 02 जून 2023। 1 जून को मलेरिया निरोधक महा का शुभारंभ रतलाम में किया गया। इस महीने में मलेरिया से बचाव के लिए जन जागरूकता का प्रसार किया जाएगा। शुभारंभ अवसर पर सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर नानावरे तथा आईसीएमआर भारत सरकार से आए वैज्ञानिक डॉ. प्रवीण त्रिपाठी द्वारा हरी झंडी दिखाकर मलेरिया जागरूकता रैली को रवाना किया गया।
इस अवसर पर जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. प्रमोद प्रजापति ने मलेरिया रोग से बचाव की शपथ दिलाई। बताया कि मलेरिया को खत्म करने के लिए घर से शुरुआत करना पड़ेगी। जमा पानी की निकासी मच्छर से बचाव के तरीके अपनाने होंगे। बीमार होने पर पूरा उपचार लेना पड़ेगा। उन्होंने अनुपयोगी बर्तनों, कूलर आदि में जमा पानी सप्ताह में एक बार बदलने सुझाव दिया जिससे मच्छरों का लारवा घरों के अंदर नहीं पड़ेगा। घर के आसपास पानी जमा होने की स्थिति में निकासी करने की व्यवस्था की बात कही क्योंकि इसी जमा पानी में मच्छर पनपते हैं जो मलेरिया, डेंगू, चिकन गुनिया जैसी बीमारियां फैलाते हैं।
इस माह में मलेरिया रथ का भी शुभारंभ होगा जिसमें प्रचार प्रसार के दौरान मलेरिया की जांच उपचार की सुविधा भी रहेगी। रथ जिले के सभी ग्रामों में भ्रमण करेगा वैज्ञानिक के डॉ. प्रवीण त्रिपाठी ने अपील की कि बुखार आने पर शीघ्र खून की जांच कराएं। मलेरिया होने पर मलेरिया रोधी दवा की पूरी खुराक लें। मारवाड़ी समाज कैंसर के ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री अशोक अग्रवाल द्वारा रैली के दौरान आम जनता को मलेरिया से बचाव हेतु जागरूक किया गया। इस अवसर पर श्री अशोक मेहता, वरिष्ठ शिक्षा भी श्री बगदीराम ने रैली के दौरान संचालन किया। आभार उप मीडिया अधिकारी श्रीमती सरला वर्मा ने माना।
जिला टास्क फोर्स की बैठक संपन्न
मलेरिया की रोकथाम के लिए जिला टास्क फोर्स की बैठक गत दिन संपन्न हुई। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर श्री नरेंद्र सूर्यवंशी द्वारा मलेरिया नियंत्रण के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। मलेरिया अधिकारी डॉ. प्रजापति ने जिले में मलेरिया की स्थिति से अवगत कराया। जागरूकता के लिए सभी विभाग प्रमुखों से सहयोग की अपेक्षा की। सभी विभागों के प्रयास से मलेरिया का एलिमिनेशन करने हेतु समन्वय से कार्य करने के निर्देश कलेक्टर ने दिए।

Play sound