रतलाम 03 जून 2023। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी द्वारा आगामी विधानसभा निर्वाचन के दृष्टिगत सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वह निर्धारित प्रोफार्मा में अपने अधीनस्थ अधिकारियों, कर्मचारियों का डेटाबेस अद्यतन करवाएं। कलेक्टर ने नाम, मोबाइल नंबर, मेल, कार्मिक संख्या, महिला पुरुष संख्या, दैनिक वेतनभोगी, संविदा, आउटसोर्स इत्यादि श्रेणियों की विस्तृत जानकारी आगामी 5 जून तक देने के निर्देश दिए हैं।
बताया गया है कि ऑनलाइन पोर्टल की लिंक एवं यूजर आईडी पासवर्ड कार्यालयों को पूर्व में प्रेषित किए गए हैं। किसी भी प्रकार की कठिनाई में एनआईसी के दूरभाष नंबर 074122 36984, election2019rtm@gmail.com पर संपर्क करने के लिए निर्देशित किया गया है। ऑनलाइन पोर्टल पूर्व में की गई एंट्री की फ्रेंड निकालकर आवश्यक संशोधन जैसे अधिकारी, कर्मचारी का नाम, पदनाम, लिंग, क्रमांक, मोबाइल नंबर, बैंक खाता क्रमांक, आईएफएससी कोड, विधानसभा क्रमांक आदि में यदि संशोधन करना है तो समय सीमा में संशोधन करने के निर्देश दिए गए हैं।
कार्यालय में सेवानिवृत्त, स्थानांतरित अधिकारियों, कर्मचारियों को डेटाबेस से डिलीट करने एवं नए पदभार ग्रहण करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों की एंट्री अनिवार्य रूप से करने के निर्देश दिए गए हैं। पोर्टल पर एंट्री आवश्यक संशोधन के पश्चात फ्रिज पोर्टल से सूची डाउनलोड करने के उपरांत प्रमाणीकरण कार्यालय को भिजवाने के लिए निर्देशित किया गया है।
कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने निर्देशित किया है कि ऑनलाइन पोर्टल पर एंट्री करते समय विशेष रुप से ध्यान दिया जाए। पूर्व निर्वाचनों में देखा गया है कि कतिपय कार्यालयों द्वारा क्रमशः पदनाम, लिंग, श्रेणी, वेतनमान, ग्रेड पे, मोबाइल नंबर, बैंक खाता नंबर एवं आईएफएससी कोड आदि दर्ज करने में त्रुटि की जाती रही है जिस कारण मतदान दल गठन आदि कार्य में अत्याधिक कठिनाई का सामना करना पड़ा था एवं अधिकारियों, कर्मचारियों के भुगतान में भी दिक्कत उत्पन्न हुई। प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की तकनीकी कठिनाई आने पर जिला अधिकारी एनआईसी रतलाम से संपर्क करने के लिए निर्देशित किया गया है।