अभा जैन पत्रकार संघ ने सीएम को लिखा पत्र
बड़ावदा। मप्र में झाबुआ जिले के थांदला में जैन संत के साथ कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा परेशान करने व अमर्यादित व्यवहार किये जाने की घटना से प्रदेश भर के जैन धर्मावलंबियों ने गहरा आक्रोश व्याप्त है। संघ के महासचिव शिरीष सकलेचा व संगठन सचिव विमल कटारिया ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि अभा जैन पत्रकार संघ ने इस घटना की निंदा करते हुए दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग की है।
अभा जैन पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष संदीप डाकोलिया, सरंक्षक हिम्मत मेहता,ऋतुराज बुडावनवाला,संस्थापक अध्यक्ष संजय लोढ़ा ने राज्यपाल मंगू भाई पटेल व प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को एक पत्र लिखकर बताया कि प्रदेश ही नही देश भर में चातुर्मास काल के अतिरिक्त सभी सम्प्रदाय के जैन सन्त उग्र विहार करते हुए धर्म प्रभावना करते है।
पीड़ादायक है उक्त घटना अनेकों बार जैन संतो को बेहद विचित्र परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है।अतः थांदला में घटित घटना इस अहिंसक समाज के लिए पीड़ादायक है।
डाकोलिया ने प्रेस को जारी बयान में बताया कि प्रशासन तंत्र साधु संतों के आगमन, विहार तथा धर्म स्थल आदि पर सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करे जिससे इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति नही हो तथा थांदला की घटना में असामाजिक तत्वों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जावे।