लाड़ली बहना योजना से महिलाऐं होंगी सःशक्त-महापौर श्री पटेल

वार्ड 23 की लाड़ली बहनों को प्रदान किये स्वीकृति पत्र

रतलाम 9 जून । प्रदेश में महिला सशक्तिकरण की दिशा में महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन, उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत सुधार एवं परिवार के निर्णयों में उनकी भूमिका सुदृढ़ करने हेतु शासन द्वारा प्रारंभ की गई मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत वार्ड क्रमांक 23 की लाड़ली बहनों को महापौर श्री प्रहलाद पटेल, मंडल अध्यक्ष श्री निलेश गांधी, क्षेत्रिय पार्षद तथा विद्युत एवं यांत्रिकी समिति प्रभारी श्री अक्षय संघवी के अलावा सर्वश्री अशोक जैन (लाला), हेमन्त राहौरी, आशीष पंडित, जगदीश शर्मा, महेश कटकानी, मजीद भाई आदि ने स्वीकृति पत्र प्रदान किये।
महापौर श्री पटेल ने इस अवसर पर लाड़ली बहनों को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह जी चौहान ने आपको आत्म निर्भर व सःशक्त बनाने हेतु इस योजना का निर्माण किया है। आपके बैंक खाते में 1-1 रूपया आ चुका है व 10 जून को आपके खाते में 1000 रूपये जमा होंगे व प्रतिमाह 1000-1000 रूपये जमा होंगे इस राशि से आप अपनी छोटी-छोटी जरूरतों को पूर्ण कर सकेंगी इसके लिये आपको किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
क्षेत्रिय पार्षद एवं विद्युत तथा यांत्रिकी समिति प्रभारी श्री अक्ष्य संघवी ने इस अवसर पर स्वागत उद्बोधन देते हुए कहा कि हमारे माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह जी चौहान संवेदनशील हैं वे समाज प्रत्येक वर्ग का उत्थान कर रहे हैं उन्होने महिलाओं के उत्थान हेतु इस योजना का निर्माण किया है। आपके बैंक खाते में प्रतिमाह 1000-1000 रूपये प्राप्त होंगे। कार्यक्रम का संचालन वार्ड संयोजक श्री आशीष पंडित ने किया।

Play sound