मामला – सत्यनारायण पिता लक्ष्मीनारायण सोनी (निवासी सेमलिया) के साथ हुई लूट का।
रतलाम । गत दिनों उमर फन्टा के पहले घाटी के नीचे फरियादी सत्यनारायण पिता लक्ष्मीनारायण सोनी निवासी सेमलिया (सोने चादी का व्यापारी) के साथ हुई लुट की मामले में पुलिस ने फरार आरोपियों के ऊपर इनाम की घोषणा की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना रावटी के अप.क्र. 88/2023 धारा 394,34 भादवि बढाने धारा 395 भादवि मे दिनांक 27.02.2023 को फरियादी सत्यनारायण पिता लक्ष्मीनारायण सोनी निवासी सेमलिया रोड नामली हाल मुकाम रावटी ने रिपोर्ट किया कि मे सोने चादी का व्यापार करता हुं तथा रोजाना शाम को नामली चला जाता हुँ शाम करीबन 4.30 दुकान बद कर दुकान मे रखे दो चांदी के कडे व एक जोड चादी की पायजेब घुंघरु वाली तथा नगदी 1,50,000/- रुपये लेकर मोटर सायकल स्पलेण्डर प्रो नं. MP43-MD-7303 से नामली जा रहा था उमर फन्टा के पहले घाटी के नीचे रोड खडे व्यक्तियो ने मुझे लट्ठ से मारपीट कर जेवर व नगदी तथा वीवो कम्पनी मोबाईल तथा मो.सा. कि चाबी छिन कर तीन व्यक्ति उमर घाट की तरफ भाग गये थे। रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना मे लिया गया दोराने विवेचना प्रकरण मे सामील आरोपी 1 रमेश वसुनिया 2 देवीसिंह पिता रामचन्द्र चरपोटा 3 दिनेश पिता झितरा गुण्डिया, 4 झितरा पिता पुनसिंग 5 राजु उर्फ राजेश पिता धन्ना भुरिया को गिरफ्तार किया शेष फरार आरोपी 1 मुन्ना पिता मानसिह गुण्डिया निवासी नेगडिया थाना कल्याणपुरा जिला झाबुआ 2 सोहन पिता हिरालाल खाट निवासी कांसला थाना रावटी जिला रतलाम की गिरफ्तारी के हर संभव प्रयास किये गये लेकिन कोई सफलता प्राप्त नही हुई है।
अत: मैं सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक जिला रतलाम म.प्र. पुलिस रेग्यूलेशन के पैरा क्रमांक- 80 बी (1) में प्रदत्त शक्तियों के अनुसार एतद द्वारा घोषणा करता हूँ कि जो उक्त प्रकरण मे फरार आरोपी 1 मुन्ना पिता मानसिह गुण्डिया निवासी नेगडिया थाना कल्याणपुरा जिला झाबुआ 2 सोहन पिता हिरालाल खाट निवासी कांसला थाना रावटी जिला रतलाम बंदी करवाने या उसके द्वारा बंदीकरण का विरोध किये जाने पर विधी संगत आवश्यक शक्तियो का प्रयोग कर बंदी बनायेगा उसे प्रत्येक आरोपी की गिरफ्तारी पर रूपये 7,000/- (सात हजार रूपये) की राशि से पुरूस्कृत किया जावेगा।