पार्षद श्रीमती कटारा लाड़ली बहनों को प्रदान किये स्वीकृति पत्र

रतलाम 9 जून । प्रदेश में महिला सशक्तिकरण की दिशा में महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन, उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत सुधार एवं परिवार के निर्णयों में उनकी भूमिका सुदृढ़ करने हेतु शासन द्वारा प्रारंभ की गई मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत वार्ड क्रमांक 17 की लाड़ली बहनों को पार्षद श्रीमती अनिता कटारा ने स्वीकृति पत्र प्रदान किये।

Play sound