विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न

रतलाम। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रतलाम विधानसभा के मंडलम एवं सेक्टर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन ग्राम भाटी बडोदिया में संपन्न हुआ।
बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदेश अध्यक्ष सांसद झाबुआ विधायक कांतिलाल भूरिया, सैलाना विधायक हर्ष विजय गेहलोत, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कैलाश पटेल, बृजेश चौधरी संगठन मंत्री के साथ मंडलम एवं सेक्टर की बैठक में कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव में एकजूट होकर काम करने की समझाईश दी। इस अवसर पर भेरुलाल गामड़ के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता, कांग्रेस नेता श्रीमती लक्ष्मी देवी खराड़ी, प्रेमसिंह गामड़, थावर भूरिया, प्रभु राठौड़, डॉ. अभय ओहरी, किसान सिगाड़, कांशीराम भूरिया, जितेन्द्र सिंह गामड़, रमेश डिन्डोर, गजेन्द्र देवड़ा, टिकम सिंह पंवार, जितेन्द्र पाटीदार, संजय पाटीदार, राकेश सोलंकी, अश्विन ओहरी, गोपाल डामर, ईशवर भाभर, दशरथ भाभर, कैलाश गामड़, धर्मेंद्र चौहान, प्रदीप ओहरी, जयंत नागर, राकेश डिंडोर, प्रकाश मईडा़ आदि मौजूद थे।

Play sound